सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर; पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सरगुजा 01 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। घटना रविवार की सुबह पांच से 5:30 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि ट्रक अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। कार चालक रायपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास आमने-सामने दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, उसके ट्रक को पीछे किया तो कार और भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार लोग कार में ही बुरी तरह से दब गए। जिससे सभी लोगों की मौत हो गई। 

कार में सवार पांचों लोग चंगोराभाठा रायपुर के रहने वाले हैं, वह घर से जगदलपुर जाने की बात कहकर निकले थे, उनका प्लान अचानक सरगुजा जिला के मैनपाट में जाने का हो गया, इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास हादसा हो गया। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर को अपनी टीम के साथ कार में फंसे शवों को निकालने के लिए कटर का सहारा लेना पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है। 

कार में सवार थे पांच लोग
इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार दिनेश साहू,संजीव, राहुल,दुष्यंत, स्वप्निल की मौत हुई है। इन सभी युवकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच की थी। पुलिस ने परिजनों को इस हादसे की खबर दे दी है, वह रायपुर से उदयपुर के लिए रवाना हो गए है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली कूच के लिए किसानों का प्लान तैयार, छह से पैदल मार्च, हरियाणा में चार जगह रुकेगा जत्था

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 01 दिसंबर 2024। 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान सभी फसलों पर एमएसपी दिए जाने की मांग को लेकर 6 दिसंबर को दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद आंदोलन […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग