युद्धविराम के आह्वान को बाइडन ने किया खारिज, कहा- इससे शांति नहीं आएगी, हमास हथियार इकट्ठा करेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 19 नवंबर 2023। इस्राइल हमास के बीच पिछले एक महीने से भी अधिक समय से युद्ध जारी है, जिसमें 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाइडन ने गाजा में युद्धविराम के आह्वान को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में शांति नहीं आएगी। बता दें, इससे पहले बाइडन के प्रमुख सलाहकार ने कहा कि युद्ध में आराम तभी दिया जा सकता है, जब हमास सभी बंधकों को रिहा कर दे। 

हमास युद्ध विराम के दौरान हथियारों का भंडारण करेगा: बाइडन 
अमेरिकी मीडिया में शनिवार को बाइडन का लेख छपा है, जिसमें उन्होंने कहा कि जब तक हमास अपनी विनाश की विचारधारा पर कायम है, तब तक युद्धविराम से शांति नहीं हो सकती। हमास के आंतकियों के लिए युद्ध विराम शांति का समय नहीं है। विराम के दौरान आतंकी अपने रॉकेट, लड़ाकू विमानों, हथियारों और गोले-बारूदों के भंडारों को भरेंगे। भंडार भरते ही आतंकी दोबारा हमले और निर्दोषों की हत्या शुरू कर देंगे। हमारा लक्ष्य सिर्फ युद्ध को रोकना नहीं है। हमें यह युद्ध हमेशा के लिए खत्म करना है। हमारा प्रयास जड़ को खत्म करना है। गाजा में कुछ मजबूत होना चाहिए, जिससे पूरे मध्य पूर्व में इतिहास न दोहराया जा सके।

बाइडन- हम शांति की अपील करते हैं
लेख में बाइडन ने इस्राइली सरकार से आह्वान किया कि वह मानवीय पहलुओं और कानूनों का समर्थन करे। नागरिकों के जीवन को कम नुकसान पहुंचाएं। बाइडन ने कहा कि दो-राज्य विवाद का सिर्फ एक ही समाधान है और वह है फलस्तीन में फिलिस्तीनी प्राधिकरण का ही शासन। हम शांति के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम गाजा और वेस्ट बैंक में एक ही शासन चाहते हैं, जो है एक पुनर्जीवित फलस्तीनी प्रधिकरण। पुनर्जीवित फलस्तीनी प्रधिकरण के तहत ही दोनों क्षेत्रों को एकजुट किया जा सकता है। पुनर्जीवित फलस्तीनी प्रधिकरण के तहत ही क्षेत्र में शांति स्थापित की जा सकती है। 

फलस्तीन में कट्टरपंथी हिंसा रुकनी चाहिए: बाइडन 
बाइडन ने कहा कि मैं इस्राइल के नेताओं से हमेशा कहता हूं कि फलस्तीन में जारी चरमपंथी और कट्टरपंथी हिंसा रुकनी चाहिए। हिंसा का समर्थन करने वालों को जवाबदेह होना पड़ेगा। अमेरिका भी उन कट्टरपंथी और चरमपंथियों के वीजाओं पर प्रतिबंध जारी रखेगा, जो वेस्टबैंक पर हमला करता है।

Leave a Reply

Next Post

म्यांमार के शरणार्थी बोले- भारत लग रहा अपने जैसा, पांच हजार से ज्यादा शरणार्थी रह रहे शिविरों में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चांफाई 19 नवंबर 2023। शरणार्थी नाम सुनते ही दिमाग में एक तस्वीर बनती है, जहां दीन-हीन अवस्था में बुरे हालात में हजारों लोग जीवन की बुनियादी चीजों के लिए संघर्ष कर रहे होते हैं लेकिन, मिजोरम में रह रहे म्यांमार के शरणार्थी स्थानीय सरकार और […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार