‘हमले के पीछे इस्राइल के होने के सबूत नहीं’, ईरानी विदेश मंत्री बोले- जांच में कुछ मिला तो छोड़ेंगे नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तेहरान 20 अप्रैल 2024। ईरान के विदेश मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि ईरान पर हुए हमले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस हमले के पीछे इस्राइल का हाथ होने के सबूत नहीं मिले हैं। ईरानी विदेश मंत्री ने धमकी देते हुए कहा कि अगर इस्राइल ने ईरान पर हमले की कोशिश की तो ईरान तुरंत और मुंहतोड़ जवाब देगा। वहीं इस्राइल की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। 

ईरान में शुक्रवार को सुनी गई धमाकों की आवाज
बता दें कि शुक्रवार को ईरान के शहर इस्फहान में हमले की खबरें मीडिया में छाई रहीं थी। अब इसे लेकर ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दोल्लाहियन ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि ‘ईरान के भीतर से ही कुछ ड्रोन्स उड़े थे, जिन्हें कुछ मीटर उड़ान भरने के बाद ही मार गिराया गया था।’ अमीराब्दोल्लाहियन ने कहा कि ‘वो ड्रोन्स बच्चों के खिलौनों जैसे थे, जिनसे हमारे बच्चे खेलते हैं।’

ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि ‘यह अभी तक साबित नहीं हुआ है कि इस हमले के पीछे इस्राइल का हाथ था। अभी मामले की जांच चल रही है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में जो कहा जा रहा है, वह सही नहीं है।’ ईरान में शुक्रवार को धमाकों की आवाज सुनी गई थी। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि हवाई सुरक्षा सिस्टम ने तीन ड्रोन्स को निशाना बनाया था, जिससे धमाके की आवाज सुनी गई। ईरान अधिकारियों का कहना है कि कुछ उग्रवादियों ने ये ड्रोन्स उड़ाए हो सकते हैं। 

ईरान की इस्राइल को धमकी
ईरान के विदेश मंत्री ने इस्राइल को धमकी देते हुए कहा कि ‘अगर इस्राइल फिर से कोई गड़बड़ी करता है या कुछ ऐसा करता है, जो ईरान के हित में नहीं है तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।’ शुक्रवार को ईरान के किसी रणनीतिक ठिकाने पर हमले की कोई जानकारी नहीं है और न ही ईरान को कोई नुकसान हुआ है। इस्राइल की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है। वहीं अमेरिका ने भी किसी हमले में शामिल होने से इनकार किया है। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में मदद करने का आरोप, अमेरिका ने इन चार कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 20 अप्रैल 2024। अमेरिका ने चीन की तीन और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन कंपनियों पर यह प्रतिबंध पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल के पुर्जे मुहैया कराने के लिए लगाया गया है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल