कासगंज में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और टेंपो की टक्कर में सात लोगों की मौत, सात की हालत गंभीर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कासगंज 03 मई 2022। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस जानकारी जुटा रही है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। 

टेंपो में सवार थीं 10 सवारियां 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में 10 सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं। हादसे में टेंपो सवार महिलाओं सहित छह की मौत हो गई। बताया गया है कि बोलेरो में आठ लोग थे। इनमें से एक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चार लोगों को मामूली चोट आई है। 

Leave a Reply

Next Post

चाय के बाद अब शराब पीने के लिए ड्राइवर ने रोक दी ट्रेन, इंतजार करते रहे यात्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव समस्तीपुर 03 मई 2022। बिहार के सिवान में पहले चाय की तलब मिटाने के लिए ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी थी लेकिन अब इससे भी एक कदम आगे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि समस्तीपुर में ट्रेन ड्राइवर को शराब की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं