वडोदरा में बॉयलर के फटने से 4 लोगों की जलकर मौत हो गई है. वहीं कई लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वडोदरा 24 दिसम्बर 2021 । गुजरात के वडोदरा में एक कंपनी में बॉयलर के फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 से अधिक लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना वडसर ब्रिज के पास स्थित एक कैमिकल कंपनी की है  जहां बॉयलर इतनी जोर से फटा कि आसपास के घरों से शीशे टूट गए. 

मौके पर ही हुई चार लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि कैमिकल कंपनी में बॉयलर के ओवरहीट और उचित रखरखाव की कमी के चलते इसमें विस्फोट हुआ है. हालांकि विस्फोट होने के असल कारणों पर जांच चल रही है. घटना करीब एक घंटे पहले की है जब बॉयलर में विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई. कंपनी के कई लोग इसमें जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं कई अन्य कर्मी इसमें बुरी तरह झुलस गए.

झुलसे लोगों में बच्चे भी शामिल

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने राहत बचाव कार्य चलाया. आनन-फानन में आग में झुलसे सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है. खबरों के मुताबिक, विस्फोट में छोटे बच्चे भी गंभीर रूप से झुलस गए. 

Leave a Reply

Next Post

गोवा चुनाव: टीएमसी में शामिल होने के 3 महीने बाद इस पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गोवा 24 दिसम्बर 2021 । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के लगभग तीन महीने बाद ही गोवा में महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के पूर्व विधायक लवू मामलातदार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. मामलातदार ने टीएमसी पर सांप्रदायिक होने और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला