इतने बड़े बैट्समैन को टॉस की तरह ऊपर नीचे कर रहे हैं; ऋषभ को इग्नोर करने पर मदन लाल ने राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा को लगाई लताड़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 नवंबर 2022। भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 के ग्रुप 1 का एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है और इस मैच से वह अनफिट होने की वजह से बाहर हो सकते हैं। कार्तिक का फॉर्म भी सवालों के घेरे में है और पंत के टीम में होने से उनकी जगह पर खतरा बना हुआ है। पंत बनाम कार्तिक डिबेट में पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने ऋषभ पंत के रुख पर द्रविड़, रोहित भी पर निशाना साधा है। कार्तिक बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर फैसला टीम मैच शुरू होने से पहले करेगी। एशिया कप से ही भारतीय टीम ने विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को सपोर्ट किया है। हालांकि वर्ल्ड कप में कार्तिक का फॉर्म अच्छा नहीं रहा है, जिसके बाद पंत को बतौर ओपनर टीम में शामिल करने की मांग उठी है, क्योंकि केएल राहुल का फॉर्म निराशाजनक रहा है। 

बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले मदन लाल ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में पंत के चयन को लेकर अपनी राय रखी है और उनका मानना है कि दिनेश कार्तिक के टीम में होने के बावजूद पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने रोहित और द्रविड़ को मैच विनर पंत को बाहर रहने के लिए निशाना साधा है। 

मदन लाल ने कहा, ”दिनेश कार्तिक उपलब्ध हो या ना हो, मैं नहीं मानता, मेरा ख्याल है कि ऋषभ पंत को खिलाना चाहिए और अगर उसको आपको खिलाना है तो उसे आप हौसला दीजिए। इतना बड़ा बैट्समैन है और आप उसे टॉस की तरह ऊपर नीचे कर रहे हैं। वो तो खिलाड़ी है, उसका आत्मविश्वास तो जाएगा ही। सबको पता है कि वह कितना बड़ा मैच विनर है। पंत को खिलाना ही पड़ेगा चाहे कार्तिक उपलब्ध हो या ना हो।

Leave a Reply

Next Post

ऑर्डर मिलने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे; राजनाथ सिंह के गिलगित-बाल्टिस्तान वाले बयान पर बोले सेना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 नवंबर 2022। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस भारत में मिलाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। उनके इस बयान के बाद चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक