आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार

Indiareporter Live
शेयर करे

कोलकाता टाइम्स फैशन शोकेस में चमकीं मधुरिमा तुली

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 मार्च 2026। ग्लैमर, स्टाइल और आत्मविश्वास से भरी शाम में अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने एक बार फिर फैशन की दुनिया में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। प्रतिष्ठित कोलकाता टाइम्स फैशन शोकेस में मशहूर फैशन डिज़ाइनर अर्चना कोचर के लिए शोस्टॉपर बनकर माधुरिमा ने रैंप पर ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। उनकी शानदार एंट्री और आत्मविश्वास से भरी रैंप वॉक ने पूरे शो को यादगार बना दिया। आर्चना कोचर द्वारा डिज़ाइन किए गए खूबसूरत परिधान में माधुरिमा बेहद आकर्षक नजर आईं। आउटफिट की बारीक कारीगरी और माधुरिमा की ग्रेसफुल प्रस्तुति ने डिज़ाइनर की सिग्नेचर स्टाइल को शानदार ढंग से पेश किया। 

जब उन्होंने रैंप पर कदम रखा, तो उनकी एलिगेंस और आत्मविश्वास ने तुरंत सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शो के समापन के दौरान मधुरिमा की वॉक ने पूरे माहौल में ग्लैमर का खास तड़का लगा दिया। दर्शकों और फैशन प्रेमियों ने उनके लुक और स्टाइल की खूब सराहना की। पिछले कुछ वर्षों में माधुरिमा तुली ने फिल्मों और टेलीविजन के साथ-साथ फैशन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी एलिगेंट पर्सनैलिटी और बेहतरीन स्टाइल सेंस उन्हें फैशन इवेंट्स का पसंदीदा चेहरा बनाते हैं। यही वजह है कि कोलकाता टाइम्स फैशन शोकेस में उनका शोस्टॉपर बनना इस शाम की सबसे खास झलकियों में शामिल रहा। 

Leave a Reply

Next Post

'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मार्च 2026। कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट के इस बयान के बाद उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया कि अमेरिका ने भारत को अस्थायी रूप से रूसी तेल […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग