हिमाचल में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों को एक फोन पर मिली मदद,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पहल

indiareporterlive
शेयर करे

सुशांत शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की बात हिमाचल समेत उत्तर के पहाड़ी राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए ट्रेन के लिए भी पहल होगी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 14 मई 2020– हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा ज़िले के फ़तेहपुर में लगातार लॉक डाउन के कारण बिना राशन पानी के लाॅकाडउन में फंसे छत्तीसगढ़ के लगभग 50 मजदूरों को भाजयुमों के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और आंध्रप्रदेश भाजयुमों के प्रभारी सुशांत शुक्ला की पहल पर स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल राहत पहुंचाया गया। जांजगीर जिले के अलकतरा विधानसभा के लगभग पचास मजदूर काम के लिए हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गए हुए थे, कोरोना वायरस के कारण लगे लाॅकडाउन में वे सभी मजदूर वहीं फंस गए.कुछ दिनों तक तो अपनी व्यवस्था उन्होंने खुद से कर ली और प्रशासन ने भी मदद की पर लगातार लाॅकडाउन बढ़ने के कारण पैसे भी खत्म होने लगे और आवाजाही भी बंद है,खाने-पीने की व्यवस्था नहीं होने से मजदूरों की हालत खराब होने लगी। ऐसे में परेशान मजदूरों की जानकारी अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह को हुई तो उन्होंने तत्काल भाजयुमो नेता सुशांत शुक्ला से संपर्क किया उन मजदूरों की मदद के लिए बात की,दरअसल केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर लोकसभा के सांसद श्री अनुराग ठाकुर के भाजयुमों नेता सुशांत शुक्ला समर्थक है.इसलिए अकलतरा विधायक श्री सिंह ने सुशांत शुक्ला से संपर्क कर उन मजदूरों तक मदद पहुंचाने को लेकर बात की जिस पर भाजयुमों के राष्ट्रीय पदाधिकारी सुशांत शुक्ला ने तत्काल केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर से फोन पर हिमाचल में फंसे छ.ग.के मजदूरों के बारे में बताया और उनकी मदद के लिए आग्रह किया,जिस पर केंद्रीय मंत्री ने तत्काल एक्शन लेते हुए स्थानीय जिले के प्रशासन को मदद के लिए निर्देश दिए. उसके बाद प्रशासन ने तुरंत उन मजदूरों तक राशन और ज़रूरी सामग्री पहुंचाया।

पैकेज की व्यस्तता के बीच दिए निर्देश

जिस समय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को छ.ग.के मजदूरों के बारे में जानकारी मिली उस समय वो पीएम मोदी द्वारा ऐलान किए गए आर्थिक पैकेज की ब्रीफिंग की तैयारी कर रहें थे। व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने तत्काल मजदूरों तक राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए।

प्रदेश के फंसे मजदूरों को वापस भेजने के लिए करेंगे चर्चा

भाजपा नेता सुशांत शुक्ला ने बताया की हिमाचल समेत जम्मू और पंजाब के उत्तरी भाग में प्रदेश के बहुत से मजदूर फंसे हुए है जिनकी जानकारी उन्होंने केंद्रीय मंत्री ठाकुर को दिया है और उन्हें वापस भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का आग्रह भी किया है जिस पर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्रालय से चर्चा कर मजदूरों को जल्द वापस भेजने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Next Post

22 मई 2020 को एटक, एचएमएस, इन्टक, सीटू मिलकर एसईसीएल के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का करेंगे विरोध - हरिद्वार सिंह

शेयर करेब्यूरो रिपोर्टइंडिया रिपोर्टर लाइव केन्द्र सरकार की नजर गेवरा, कुसमुंडा और दीपका पर – हरिद्वार सिंह बिलासपुर/कोरबा 17 मई 2020। आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कई सेक्टर की मजबूती […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं