धोनी बने सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच, बतौर फील्डर बल्लेबाजों को आउट करने के मामले में भी रचा इतिहास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अप्रैल 2025। लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को पांच विकेट से मात देकर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को जीत की पटरी पर वापसी कर ली। यह उनकी लगातार पांच मैचों में हार के बाद पहली जीत है। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार बल्लेबाजी के साथ टीम को जीत दिलाई और नए कीर्तिमान स्थापित किए। 

धोनी ने 43 की उम्र में जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
लखनऊ के खिलाफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए धोनी ने 11 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। उन्होंने शिवम दुबे के साथ 50 से ज्यादा रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर टीम को जीत दिलाई। इस मुकाबले में ‘थाला’ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 43 वर्षीय बल्लेबाज आईपीएल में यह अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।  

बतौर फील्डर धोनी ने बनाया कीर्तिमान
इस मैच में धोनी ने बतौर फील्डर एक और कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। धोनी ने आईपीएल में 201* बार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। इसमें कैच आउट, स्टंप्स और रनआउट शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि सक्रिय खिलाड़ियों में उनसे पीछे सिर्फ विराट कोहली हैं जिन्होंने 116 बार बतौर फील्डर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को आउट कराया है। 

Leave a Reply

Next Post

नासा के अधिकारी-कर्मचारियों को भी नहीं बख्श रहे ट्रंप, अब भारतीय मूल की डीईआई प्रमुख को किया बर्खास्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 15 अप्रैल 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बड़े पैमाने पर संघीय कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं। अब ट्रंप ने नासा के अधिकारियों और कर्मचारियों की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। इसके बाद नासा ने भारतीय मूल की विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल