पेप्‍सी ने बड़े म्यूज़िकलज़‍िकल ब्‍लॉकबस्‍टर के साथ की धमाल मचाने की तैयारी

शेयर करे

नए यूथ एंथम ”चैक माइ फिज”  में बादशाह और जैकलिन फर्नांडीज़ की हिट जोड़ी शामिल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 मई 2022। एक शब्‍द। चार अक्षर। एक अरब लोगों का भरोसा। यह है स्‍वैग यानि ऐसा सांस्‍कृतिक नज़रिया जो युवाओं के भरोसे को एकदम सही अंदाज़ में दर्शाते हुए इस नइ पीढ़ी के अदम्‍य जज्‍़बे का जश्‍न मनाता है। उनके इसी जीवन-दर्शन को साकार करते हुए, पेप्‍सी® ने आज एक नया समर एंथम पेश किया है जो आपकी अगली पार्टी में वाकई जान डाल देगा। यह हर घूंट में स्‍वैग कैम्‍पेन की अगली कड़ी है और इसमें दिखायी दे रहे हैं भारत के दो सबसे बड़े यूथ आइकॉन्‍स–बादशाह और जैकलिन फर्नांडीज़ जो अपनी संगीतमय हैट्रिक के साथ भारत में तूफान बरपा करने के लिए तैयार हैं। पेप्‍सी के नए संदेश ‘मोर फिज़, मोर रिफ्रेशिंग’* को एक कदम आगे बढ़ाते हुए, नया जोशीला एंथम युवाओं को अपनी व्‍यक्तिगत पहचान, अपने अलबेलेपन को दम ठोंककर स्‍वीकार करने और अपने दिल की बात हर कदम पर सुनने को प्रोत्‍साहित करता है। पेप्‍सी ने इस कैम्‍पेन को साकार करने के लिए वन डिजिटल एंटरटेनमेंट और यूनीवर्सटल म्‍युज़‍िक ग्रुप के साथ भागीदारी की है। 

 एंथम को आज सवेरे मुंबई में जाने-माने सितारों की चकाचौंध के बीच लॉन्‍च किया गया। इस नए शाहकार पर जैकलिन फर्नांडीज़ और बादशाह जमकर झूमे, जल्‍द ही यह नया एंथम हरेक की जुबान पर चढ़कर बोलेगा। एंथम के बारे में, सौम्‍या राठौर, कैटेगरी लीड, कोला, पेप्सिको इंडिया ने कहा, ”कल्‍चर क्‍यूरेटर के नाते, पेप्‍सी हमेशा अपने ग्राहकों से जुड़ाव को मजबूत करती रही है और एक बार फिर ब्रैंड म्‍युजिक और डांस के साथ हाजिर है।  इस गीत और पेप्‍सी® के साथ अपने लंबे जुड़ाव के बारे में, बादशाह ने कहा,”मैं एक बार फिर पेप्‍सी के नए समर एंथम के साथ जुड़कर बेहद रोमांचित हूं। मैं खुद को चैलेंजर मानता आया हूं और पेप्‍सी की चैलेंजर फिलॉसफी से इत्‍तफाक रखता हूं कि हमें अपने स्‍वैग को, अपनी जिंदगी के हर पहलू को पूरी ईमानदारी के साथ स्‍वीकार करना चाहिए। इस एंथम के बारे में, बॉलीवुड स्‍टार जैकलिन फर्नांडीज़ का कहना है, ”हमारी पीढ़ी अपनी हर बात को पूरे विश्‍वास के साथ स्‍वीकार करने में यकीन रखती है और जो भी राय कायम करती है, उस पर पूरा भरासो करती है, फिर चाहे वो मनपसंद कपड़े हों या कॅरियर का चुनाव। मैं पेप्‍सी के नए समर एंथम का हिस्‍सा बनकर बेहद खुश हूं, यह गीत भी आज के युवाओं की सोच और अंदाज़ को आगे बढ़ाने वाला है। 

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश: डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 मई को, विधायकों को दी जाएगी जिम्मेदारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 03 मई 2022। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 मई को आयोजित होगी। इसमें विधायकों को चुनाव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रदेश […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक