दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए केजरीवाल सरकार ने की सख्ती, मास्क न पहनने पर जुर्माना 500 से बढ़ाकर 2000 किया

indiareporterlive
शेयर करे

दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों से अब 2000 रुपये जुर्माना

घर पर छठ पर्व मनाने की अपील

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 नवंबर 2020। दिल्ली में कोरोना के आंकड़े बेहद चिंताजनक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 7486 नए केस आए। 131 मौतें भी हुईं। इसे देखते हुए केजरीवाल सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों से अब 2000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पहले यह 500 रुपये था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोगों से घर में छठ पर्व मनाने की अपील भी की।

केजरीवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाए, लेकिन इस बार महामारी है इसलिए सबकी सुरक्षा जरूरी है। यह बहुत पवित्र त्योहार है। कोरोना भी महामारी है। इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। पूजा पर रोक नहीं है। बड़ी संख्या में तालाब या नदी किनारे जुटने पर रोक लगाई गई है।

दिल्ली में नवंबर के 18 दिनों में 1.16 लाख केस आए हैं, यानी रोजाना औसतन छह हजार से ज्यादा। इस दौरान यहां 1381 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े देश के अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं।

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या पांच लाख से ज्यादा

दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार हो गया है। केजरीवाल सरकार ने डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए कोविड-19 हॉस्पिटल्स में MBBS 4th और 5th ईयर स्टूडेंट्स, इंटर्न और बीडीएस डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाने को मंजूरी दे दी है। इन्हें आठ घंटे की शिफ्ट में रोजाना 1000 रुपए और 12 घंटे की शिफ्ट में 2000 रुपए दिए जाएंगे।

पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी और उनकी पत्नी संक्रमित

पूर्व रक्षामंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। उनके बेटे अनिल के. एंटनी ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अनिल ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है।

देश में बीते 24 घंटों में 45 हजार 369 केस आए, 48 हजार 675 मरीज ठीक हो गए और 586 की मौत हो गई। अब तक कुल 89.58 लाख केस आ चुके हैं। 83.81 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.31 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है। ये सभी आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

एक्टिव केस के मामले में भारत 6वें नंबर पर

भारत अब दुनिया का 6वां देश है, जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस, यानी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि बीते चार दिन में भारत इस मामले में चौथे से छठवें नंबर पर आया है। बेल्जियम और रूस में अब भारत से ज्यादा मरीज हैं। देश में बीते दो महीनों में 5.70 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। 17 सितंबर को 10.17 एक्टिव मरीज थे, जो 17 नवंबर को 4.47 लाख हो गए।

देशएक्टिव केस
अमेरिका43.54 लाख
फ्रांस18.47 लाख
इटली7.33 लाख
बेल्जियम4.92 लाख
रूस4.56 लाख
भारत4.47 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • हरियाणा के रोहतक पीजीआई के वाइस चांसलर ने बताया कि भारतीय कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का थर्ड फेज ट्रायल 20 नवंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए अभी तक 200 वॉलंटियर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
  • चंडीगढ़ प्रशासन ने स्थानीय लोगों को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वे दिल्ली-एनसीआर जैसी ज्यादा जोखिम वाली जगहों पर जाने से बचें। जाएं तो कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें।
  • उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य में हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट 23 नवंबर से खोलने का फैसला लिया है। आदेश भी जारी कर दिया गया है।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अफसरों को आदेश दिया है कि वे प्राइवेट अस्पतालों पर नजर रखें। देखें कि कोविड-19 मरीजों से तय फीस से ज्यादा न ली जाए।

यूपी, बिहार और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा टेस्ट

  1. यूपी (1.7 करोड़), बिहार (1.3 करोड़), तमिलनाडु (1.1 करोड़) में सबसे ज्यादा टेस्ट, इसीलिए तीनों में संक्रमण की दर 1.5% से कम है।
  2. आबादी के हिसाब से देखें तो दिल्ली 28%, आंध्र 18%, केरल 16%, बिहार 11% और यूपी में 10% लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
  3. देश में सबसे ज्यादा संक्रमण दर वाले 10 जिलों में चार हिमाचल प्रदेश के हैं।
  4. देश में सबसे ज्यादा मौत की दर वाले 10 जिलों में सात अकेले पंजाब के हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की खनिज सम्पदा प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों की आर्थिक उन्नति का जरिया बने : भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नए कार्यालय का किया उद्घाटन खनिजों में वेल्यु एडिशन के अधिक से अधिक उद्योग प्रदेश में ही लगाने के प्रयास किए जाएं खनिजों से मिलने वाले राजस्व में वृद्धि हो और लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए