झारखंड विधानसभा का सत्र 9 दिसंबर से आयोजित, स्टीफन मरांडी बनाए गए प्रोटेम स्पीकर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 29 नवंबर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बीती शाम यहां आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखण्ड विधान सभा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ या प्रतिज्ञान कराने के लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में प्रो0 स्टीफन मरांडी को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में षष्ठम झारखण्ड विधान सभा का प्रथम सत्र 09 दिसंबर से 12 दिसंबर 2024 तक आहूत करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा मंईयां सम्मान योजना के अन्तर्गत लाभुकों को माह दिसम्बर, 2024 से रु0 2500/- प्रतिमाह का भुगतान सुनिश्चित किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपए की राशि जो केन्द्र सरकार/केन्द्रीय उपक्रम पर बकाया है, उसकी वसूली के लिए विधिक कारर्वाई प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया। राज्य की आय में बढ़ोत्तरी के लिए नये स्त्रोत, खनन क्षेत्र में लागू पुराने करों में वृद्धि एवं न्यायिक मामलों में लंबित वसूली में तीव्रता लाने के लिए वित्त विभाग में एक विशेष कोषांग का गठन किए जाने का भी निर्णय लिया गया। पुलिस नियुक्ति के लिए भविष्य में होने वाली परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा किए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए जेपीएससी, जेएसएससी तथा अन्य प्राधिकार, 01 जनवरी, 2025 के पूर्व परीक्षा कैलेण्डर प्रकाशित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा इसके बैठक में असम के चाय बागान में कार्यरत झारखण्ड मूल के जनजातीय समूह की दशा एवं उन्हें भविष्य में दिये जाने वाले सुविधा के अध्ययन के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल एवं पदाधिकारियों का दल असम जाकर जमीनी स्तर पर अध्ययन कर सरकार को अपना प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्णय लिया गया। 

Leave a Reply

Next Post

भारत बनेगा ‘दुनिया की फार्मेसी’, 2047 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की फार्मा इंडस्ट्री का लक्ष्य!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 नवंबर 2024। भारत की फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री आने वाले दशकों में तेज़ी से विकास की ओर अग्रसर है। भारत जो अब ‘दुनिया की फार्मेसी’ के रूप में जाना जाता है ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे उसे ‘हीलर्स ऑफ […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक