स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों और राशन दुकानों में खाद्य आयोग का टोल-फ्री नम्बर लिखना अनिवार्य : प्राप्त शिकायतों का निराकरण 15 दिनों में

indiareporterlive
शेयर करे

छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने की समीक्षा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 23 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने आज नवा रायपुर स्थित कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा छत्तीसगढ़, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, मातृत्व लाभ योजना तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम, छात्रावास को प्रदाय बी.पी.एल. दर पर खाद्यान्न प्रदाय के क्रियान्वयन की समीक्षा की। श्री बाबरा ने राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों एवं सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में आयोग का टोल फ्री नम्बर लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग का टोल-फ्री नम्बर 1967 एवं 18002333663 पर प्राप्त शिकायतों का 15 दिन के भीतर निराकरण कर आयोग की वेबसाईट में प्रदर्शित किया जाए।

अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने उचित मुल्य दुकानों में खाद्यान्न का नमूना प्रदर्शित करने एवं निगरानी समिति गठन करने के निर्देश दिए। लंबित प्रकरण त्वरित निपटारा करने के निर्देश जिला खाद्य अधिकारी को दिए। राज्य में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, भण्डारण, पूर्ति की निगरानी एवं मॉनिटरिंग तथा प्रवासी श्रमिकों, गरीब परिवारों, निराश्रित व्यक्तियों, जरूरतमंद परिवारों को भोजन एवं सूखा राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम 25 मार्च 2020 से संचालित है। जिसका दूरभाष क्रमांक 0771-2882113 है।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य खाद्य आयोग को 151 ऑनलाईन शिकायतें मिली है, जिसमें 29 प्रकरण निराकृत हो चुके हैं शेष 122 लंबित है, इसमें रायपुर जिला से कुल 14 शिकायतें मिली है, जिसमें 03 प्रकरण निराकृत हुए है शेष 11 प्रकरण लंबित है। बैेठक में आयोग सदस्य सचिव जी.एस. सिकरवार, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, जिला शिक्षा विभाग सहायक संचालक तथा खाद्य विभाग से तरूण राठौर खाद्य अधिकारी उपस्थित थे।     

Leave a Reply

Next Post

होली पर कोरोना का संकट, दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत कई राज्यों ने जारी कीं गाइडलाइंस, जानें- कहां क्या पाबंदियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 मार्च 2021। कोरोना की दूसरी लहर के कहर के चलते होली के रंग में भी भंग पड़ता दिख रहा है। समाज का पर्व कहे जाने वाले होली को भी इस बार समूह में मनाने से बचना होगा। दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश समेत […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं