वनभूमि में अतिक्रमण पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 12 अक्टूबर 2020। राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए सतत् निगरानी रखी जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस तारतम्य में वनमण्डल बिलासपुर के अंतर्गत वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत के निर्देशन में ताबड़तोड़ कार्रवाई निरंतर जारी है। इनमें से आज 12 अक्टूबर को जहां वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे मकान को हटाया गया, वहीं गत दिवस 11 अक्टूबर को सीपत सर्किल के अंतर्गत ग्राम बिश्रामपुर में एक बढ़ई के घर 50 हजार रूपए से अधिक मूल्य के विलुप्त प्रजाति बीजा लकड़ी का गोला तथा अवैध चिरान की जप्ती की गई। साथ ही सीपत सर्किल के ही ग्राम गुड़ीगांव में संचालित आरा मिल गुप्ता सा मिल में दबिश देकर प्रतिबंधित फलदार प्रजाति के गीला लकड़ी का अवैध चिरान की जप्ती की कार्रवाई की गई। आज 12 अक्टूबर को कोटा परिक्षेत्र के सेमरिया बीट में श्री रामेश्वर श्रीवास द्वारा अतिक्रमण कर बनाए जा रहे मकान को हटाने की कार्रवाई की गई। इसमें आरोपी के खिलाफ कोर्ट चालान की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों से छत्तीसगढ़ के किसानों के हितों की रक्षा हरहाल में की जाएगी

शेयर करेगरीबों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बनेगा नया कानून पांच सदस्यीय मंत्रियों की हाई पावर कमेटी की बैठक सम्पन्न इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 12 अक्टूबर 2020। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि सुधार और श्रम कानूनों पर आज कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल