‘एशियाई खेलों में पदक विजेताओं से हम जाति नहीं पूछते’, आरएसएस महासचिव ने की भेदभाव को खत्म करने की अपील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वडोदरा 13 अक्टूबर 2023। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने गुरुवार को बडोदरा में स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित किए। उन्होंने अपने संबोधन में आरएसएस कार्यकर्ताओं से जाति-आधारित भेदभाव को खत्म करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘कोई भी व्यक्ति किसी भी मंदिर में प्रवेश कर सकता है। हर किसी को पानी के किसी भी स्त्रोत से पानी लेने का पूरा अधिकार है। हम जाति, धर्म, छुआछूत के आधार पर होने वाले भेदभाव को सहन नहीं करेंगे। क्योंकि इससे पूरा हिंदू समुदाय बदनाम होता है। इस भेदभाव का विरोध करने की बजाय हमें इसे मिटाना होगा।’

जाति आधारित भेदभाव खत्म करने की अपील
दत्तात्रेय होसबोले ने एशियाई खेल और कोविड-19 का उदाहरण देते हुए जाति आधारित भेवभाव को खत्म करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘जब भारतीय खिलाड़ी एशियाई खेलों में पदक जीतकर आते हैं तो कोई उनके उनकी जाति नहीं पूछता। कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान लोगों ने प्रवासी मजदूरों की मदद उनकी जाति पूछकर नहीं की थी। ठीक इसी तरह चंद्रयान-3 की सफलता पर किसी ने भी वैज्ञानिकों की जाति नहीं पूछी। इससे यह पता चलता है कि हमारे देश के लोग सफलता और संकट के दौरान एक साथ खड़े होते हैं।

बिना किसी का नाम लिए आरएसएस महासचिव ने कहा कि कुछ ऐसे भी लोग है, जो सनातन धर्म को नष्ट करने की धमकी देते हैं और हिंदुओं पर बात करने के लिए आरएसएस पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा या भक्ति नहीं बल्कि हर मनुष्य के भीतर भगवान की उपस्थिति है। जिस तरह से भारत ने यहूदियों, पारसियों और दलाई लामा और समर्थकों को यहां शरण दी है, वह वसुधैव कुटुंबकम के ही सिद्धांत है। 

Leave a Reply

Next Post

नौसेना प्रमुख बोले- देश में आंतरिक खतरे, निपटने केे लिए तालमेल बढ़ाएं खुफिया एजेंसियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली13 अक्टूबर 2023। नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार का कहना है कि देश में काम कर रहीं सभी खुफिया एजेंसियों में मजबूत आपसी समन्वय होना चाहिए, ताकि आंतरिक खतरों से बचते हुए सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। देश में इस समय 14 खुफिया […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर