तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एसबीआई मैनेजर सहित दो की मौत, दो गंभीर, छुट्टी मनाकर लौट रहे थे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जशपुर 21 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार देर रात सड़क हादसे में एसबीआई के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों में बैंक के ब्रांच मैनेजर भी शामिल हैं। जबकि दो कर्मचारियों की हालत गंभीर है। उन्हें रांची रेफर किया गया है। हादसा तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के चलते हुआ है। बताया जा रहा है कि चारों कर्मचरी छुट्टी मनाने के लिए गए थे। लौटने के दौरान दुलदुला क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर हादसा हो गया। 

जानकारी के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जशपुर स्थित दो अलग-अलग शाखाओं में कार्यरत चार कर्मचारी रविवार को छुट्टी मनाने के लिए कुनकरी गए थे। वहां से सभी कार से रात करीब 9 बजे जशपुर लौट रहे थे। अभी वे जशपुर-कुनकुरी के बीच हाईवे पर चराईडाड मंदिर से आगे मोड़ पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची दो कर्मचारी सुमित और अनुरंजन मिंज की मौत हो चुकी थी। अन्य दो कर्मचारी राजेंद्र एक्का और अमल खेस्स दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीओपी राजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय दुलदुला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत देख दोनों को रांची रेफर कर दिया गया है।  

बैंक अधिकारी डेविड कुजूर ने जानकारी दी है कि हादसे में जान गंवाने वाले अनुरंजन मिंज SBI की मनोरा ब्रांच में मैनेजर थे और सुमित जशपुर ब्रांच में क्लर्क थे। जबकि घायल राजेंद्र एक्का जशपुर शाखा में असिस्टेंट मैनेजर हैं और अमल खेस्स क्लर्क हैं। चारों लोग वीकेंड मनाने के लिए प्राइवेट वाहन से कुनकुरी गए थे। हादसे में अमल खेस्स के दोनों हाथ टूट गए हैं। वहीं राजेन्द्र एक्का को अंदरूनी चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Next Post

केरल के गवर्नर बोले: राष्ट्रीय सहमति के कारण चांसलर का पद संभालते हैं राज्यपाल, राज्य सरकारों की इच्छा से नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 नवंबर 2022। केरल में कुलपतियों की नियुक्ति का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय में चांसलर की नियुक्ति राष्ट्रीय […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला