गणेश विसर्जन से पहले कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 26 सितंबर 2026। गणेश उत्सव और आगामी विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। पिछले 10 दिनों से जारी इस अभियान के दौरान पुलिस ने बदमाशों, अपराधियों, वारंटियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 407 लोगों पर कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। टीमों ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान पुलिस ने 123 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। वहीं लंबे समय से फरार 22 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें वर्ष 2014 से लंबित स्थायी वारंट सहित पुराने मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने शरीर संबंधी और महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त तथा लंबित मामलों में फरार चल रहे 190 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके अलावा 72 व्यक्तियों, बदमाशों और संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। गणेश उत्सव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले लोगों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि विसर्जन के दौरान कुछ युवक हाथ में पटाखे लेकर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए थे। ऐसे लोगों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेशन आघात की कार्रवाई

123 गिरफ्तारी वारंट तामील
22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
190 लंबित अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी
72 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
कुल 407 बदमाशों, अपराधियों एवं संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई

कोरबा पुलिस ने कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा त्योहारों को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

शेयर करेउफान पर नदी-नाले, इन स्कूलों में अवकाश, कई जिलों में अलर्ट इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर/जगदलपुर/बालोद/कांकेर/सुकमा/बीजापुर, 26 सितंबर 2026।छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बेहाल है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अधिक वर्षा होने से प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। […]

You May Like

बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?....|....पेशाब में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत, न करें नजरअंदाज....|....17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार....|....माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत....|....पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू....|.... हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा....|....आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज....|....पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव....|....गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी