गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 चंदौली, 13 नवंबर 2026। एक तरफ छठ महापर्व की तैयारियां चल रही हैं तो दूसरी तरफ गंगा में गिर रहे नालों का गंदा पानी पर्व की पवित्रता और नदी की स्वच्छता पर सवाल खड़े कर रहा है। पड़ाव के बहादुरपुर से अवधूत भगवान राम घाट तक महज 500 मीटर के दायरे में चार स्थानों पर नालों का पानी सीधे गंगा में गिर रहा है।

वाराणसी और चंदौली जिले की सीमा पर स्थित बहादुरपुर सहित आसपास के करीब 12 गांवों के लोग अवधूत भगवान राम घाट से लेकर बहादुरपुर तक गंगा किनारे छठ पूजा करते हैं। पर्व के दौरान यहां हजारों श्रद्धालु जुटते हैं। इनमें तीन हजार से अधिक महिलाएं व्रत रखकर गंगा में स्नान और पूजन करती हैं। हालांकि, घाट तक पहुंचने से पहले ही गंगा किनारे कई जगह नालों का गंदा पानी नदी में गिरता दिखाई देता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चार नालों के जरिये आसपास का गंदा पानी सीधे गंगा में पहुंच रहा है। इनके पानी को रोकने, शोधित करने अथवा दूसरी जगह ले जाने के लिए कोई स्थायी इंतजाम नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि करीब तीन दशक पुरानी है। इतने लंबे समय में कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया, लेकिन नालों के पानी के निस्तारण की ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी। जिससे रोजाना नालों का पानी गंगा में मिल रहा है। 

व्रती महिलाएं इसी जल में स्नान करती हैं। पूजा में इस्तेमाल होने वाले फल और अन्य सामग्री को भी गंगा के पानी से धोया जाता है। ऐसे में गंदे पानी का सीधे नदी में गिरना श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता है।

वहीं जल निगम वाराणसी के एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि गंगा में गिर रहे नाले को रोकने के लिए योजना बनाई जा रही है। गंगा उस पार बड़ा सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट भी बन रहा है। जिससे काफी हद तक समस्या का समधान होगा।  

एनजीटी की रिपोर्ट में स्टॉर्म वाटर ड्रेन और गंगा की सहायक नदी असि में अवैध टैपिंग को पर्यावरणीय कानूनों का उल्लंघन बताया गया था। ट्रिब्यूनल में सुनवाई के दौरान राज्य कार्ययोजना में सामने आया कि वाराणसी और चंदौली जिलों में कुल 76 नाले गंगा और वरुणा नदियों में गिरते हैं। इनमें से 31 नालों की टैपिंग अब तक पूरी नहीं हुई है। इसके चलते बड़ी मात्रा में बिना शोधित सीवेज सीधे नदियों में पहुंच रहा है।

बहादुरपुर से अवधूत भगवान राम घाट तक गंगा किनारे नालों का गिरना केवल छठ पर्व तक सीमित समस्या नहीं है। यह पूरे वर्ष नदी की स्वच्छता र को प्रभावित करने वाला मामला है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग नालों का सर्वे कराएं। उनके पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए और जहां संभव हो, वहां सीवेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाए। साथ ही, छठ पर्व से पहले घाटों के आसपास गंदे पानी के सीधे प्रवाह को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Next Post

पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव

शेयर करेसिंगापुर और दक्षिण कोरिया में करेंगे निवेशकों से चर्चा इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 13 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 नवंबर से पांच दिन के विदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जाएंगे। दोनों देशों में मुख्यमंत्री निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात […]

You May Like

बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?....|....पेशाब में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत, न करें नजरअंदाज....|....17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार....|....माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत....|....पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू....|.... हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा....|....आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज....|....पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव....|....गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी