बिहार मेंं सरकार की नई पहल, सरकारी कमर्चारियों को बच्चे के जन्म पर मिलेगी फ्री मेडिकल सेवा, सरकार उठाएगी पूरा खर्च – स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 27 मार्च 2021। बिहार में सरकारी कर्मचारियों को होली पर मिला तोहफा। सरकार की नई पहल अब सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के घर अगर बच्चा होता है तो प्रसव पर होने वाले चिकत्सकीय खर्च स्वास्थ्य विभाग उठाएगा। प्रदेश की आम जनता के साथ सरकारी कर्मी भी सुरक्षित प्रसव को लेकर जागरूक बनें, इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने यह पहल की है। शर्त है कि सरकार की ओर से यह सहायता प्रथम दो संतानों तक ही सीमित रहेगी।  

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उपर्युक्त जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि सरकार ने फैसला किया है कि कर्मियों के घर बच्चे के जन्म लेने पर प्रसव के दौरान होने वाले खर्च की चिकित्सा प्रतिपूर्ति स्वास्थ्य विभाग करेगा। उपचार नियमावली के अनुसार राज्य सरकार को यह शक्ति है। 

श्री पांडेय ने बताया कि वर्तमान में अखिल भारतीय सेवाओं के कर्मियों और कई राज्य सरकारें अपने कर्मियों को सामान्य प्रसव व सिजेरियन प्रसव के लिए मेडिक्लेम आधारित सुविधा उपलब्ध कराती हैं। अब बिहार सरकार भी यह सुविधा अपने कर्मियों व अधिकारियों को उपलब्ध कराएगी। अच्छी बात यह है कि बच्चे का जन्म चाहे नॉर्मल डिलेवरी से हो या फिर सिजेरियन, दोनों स्थिति में सरकारी कर्मियों को विभाग की ओर से चिकित्सा प्रतिपूर्ति मिलेगी। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर कनेरा में जल्द होगी फूडपार्क की स्थापना

शेयर करे200 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित होने वाली फूडपार्क जोन से क्षेत्र के 500 से अधिक स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार राईस मिल, कोल्ड स्टोरेज, मुरमुरा मिल, मसाला निर्माण, नमकीन निर्माण, फास्ट फूड, और इमली प्रोसेसिंग जैसे 15 लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों की होगी स्थापना इंडिया रिपोर्टर लाइव […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग