श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा, एक ही गांव के छह लोगों की मौत; जागरण से लौट रहे थे सभी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीगंगानगर 05 सितंबर 2024। श्रीगंगानगर के विजयनगर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे पर देर रात करीब 2 बजे एक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में 3 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 ने हॉस्पिटल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सभी बाइक सवार आपस में परिचित थे और रात्रि जागरण से लौट रहे थे।

कार ड्राइवर मौके से फरार
पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट में मौके पर हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र के पल्लू निवासी ताराचंद (20), सूरतगढ़ गांव के दो एसपीएम का रहने वाला मनीष उर्फ रमेश (24), बख्तावरपुरा निवासी सुनील कुमार (20) की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, बख्तावरपुरा के चोहिलांवाली निवासी राहुल (20), राजियासर थाना क्षेत्र के गांव दो एसपीएम के शुभकरण (19) और बलराम उर्फ भालराम (20) की हॉस्पिटल ले जाने के दौरान मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद से कार ड्राइवर मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

कोलकाता फिर शर्मसार: न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरीं महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार; एक शख्स को पीटा भी गया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 05 सितंबर 2024। पश्चिम बंगाल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में देशभर नाराजगी है। वहीं राज्य में हंगामा जारी है। तनाव भरे हालात बने हुए है। इन सबके बीच यहां हजारों महिलाओं ने ‘रिक्लेम द नाइट’ अभियान के दूसरे चरण […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल