विस्फोट से थर्राया सहारनपुर! कई किलोमीटर तक गूंजी धमक, लोग बोले- ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सहारनपुर 26 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद थाना इलाके में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हुआ जिसकी गूंज करीब 2 किलोमीटर तक सुनी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने भारी नुकसान की आशंका जताई है, क्योंकि जिस समय हादसा हुआ फैक्टरी में कई लोग काम कर रहे थे और धमाके के कारण इमारत ढह गई। हालांकि, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

निहाल खेड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूर घायल
स्थानीय स्तर पर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह धमाका निहाल खेड़ी गांव में स्थित पटाखा फैक्टरी में हुआ और वहां मजदूर काम कर रहे थे। जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार जिस भवन में फैक्टरी संचालित की जा रही थी वह भी भरभराकर नीचे गिर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र में प्रशासन की लापरवाही के कारण कई अवैध पटाखा फैक्ट्रियां संचालित की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में घर वापसी से खुश हैं अभिनेत्री अलंकृता सहाय 

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 अप्रैल 2025। अभिनेत्री अलंकृता सहाय, जिन्होंने बड़े पर्दे, ओटीटी और कई सफल चार्टबस्टर्स और संगीत वीडियो पर कई मौकों पर अपने टैलेंट को साबित किया है, वर्तमान में एक बार फिर ‘घर वापसी’ का एहसास कर रही हैं। अभिनेत्री जिनकी फिल्म ‘बैंड […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग