राज्य के 21 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन की मॉक ड्रिल सात और आठ जनवरी को होगी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 5 जनवरी 2021। राज्य के 21 जिलों मे कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए 7 और  8 जनवरी को मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। पूर्व में 7 जिलों में इसका ड्राय रन हो चुका है। इस संबंध में राष्टीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां  करने के निर्देश दिए हैं। मॉक ड्रिल हर जिले के एक शहरी और 1 ग्रामीण क्षेत्र में किया जाना है। इसके लिए कोविन लिंक का प्रयोग किया जाएगा। मॉक डिल के दौरान कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन किया जाना है। 6 और सात जनवरी को सभी आवश्यक तैयारियां जैसे सत्र स्थल का चयन, लाभार्थियों का चयन, कोविड वैक्सीन जिले में प्राप्त करना, कोल्डचेन प्वांइट को वैक्सीन भेजना, एप में सत्र तैयार करना, टीकाकरण सत्र स्थल में पर्यवेक्षक नियुक्त करना, टीकाकर्मीदल द्वारा कोविन का उेेपयोग कर लाभार्थियों का टीकाकरण की स्थिति दर्ज करना आदि कार्य किए जाएंगे।

मॉक ड्रिल 7 और 8 जनवरी को चिंन्हांकित जिलों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे इसकी समीक्षा जिला टास्क फोर्स द्वारा की जाएगी। इसकी रिपोर्ट राज्य को 9 जनवरी को प्रेषित की जाएगी। राज्य स्तरीय मानिटरिंग टीम द्वारा माक ड्रिल के पूर्व एवं इस दौरान सत्र स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। बालोद, बलोदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर चांपा, कवर्धा, कोरबा महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़ मे 8 जनवरी तथा बलरामपुर, बीजापुर दंतेवाड़ा, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, कोरिया, नारायणपुर, सुकमा और सुरजपुर में 7 जनवरी को मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

सेलर धान खरीदी केन्द्र में 598 किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया 21475 क्विंटल धान

शेयर करेधान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट है किसान   इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 05 जनवरी 2021। जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बिक्री का आॅनलाईन प्रकिया से तत्काल भुगतान प्राप्त हो रहा है। इससे किसानों में संतोष है और वे उत्साह के साथ खरीदी केन्द्रों में अपना धान […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार