भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए आपके पास 10 साल थे, क्या हुआ : कपिल सिब्बल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 अगस्त 2023। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण में भ्रष्टाचार के जिक्र पर बुधवार को तंज करते हुए पूछा कि ‘‘अच्छे दिन” कहां हैं और उनके पास भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए दस वर्ष थे, तो क्या काम हुआ। सिब्बल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘15 अगस्त पर प्रधानमंत्री : आपने कहा : हमें भ्रष्टाचार समाप्त करना है। आपके पास करीब-करीब दस वर्ष थे। क्या हुआ ? अच्छे दिन कहां हैं। भुला दिया ? मंहगाई आयातित है। हमारी सब्जियां नदारद हैं। सिब्बल ने कहा, ‘‘अगले पांच वर्ष स्वर्णिम काल। किसके लिए? गरीब, दलित, अल्पसंख्यक या…?” सिब्बल केंद्र में कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री थे। उन्होंने पिछले वर्ष मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य चुने गए थे। सिब्बल ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए गैर-चुनावी मंच ‘इंसाफ’ बनाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने भाषण में कहा था कि जब हम 2047 में आजादी के 100 साल का जश्न मनाएंगे, तो भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। मोदी ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और वंशवादी राजनीति की ‘तीन बुराइयों’ के खिलाफ संघर्ष शुरू करने, एक बड़ी योजना के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तक पहुंच बढ़ाने का आह्वान भी किया और विश्वास जताया कि वह अगले साल लालकिले से राष्ट्र को संबोधित करने के लिए वापसी करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में उपद्रव मचाने की फिराक में खालिस्तान समर्थक, बढ़ाई गई भारतीय दूतावास की सुरक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 16 अगस्त 2023। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खालिस्तान समर्थक समूहों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार को यहां भारतीय दूतावास के बाहर सुरक्षा मुस्तैद रखी गई। भारतीय दूतावास में भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया था। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल