मिर्ची बाबा और गोविंद सिंह में सुलह: माफी मांगने की रट लगाने वाले बाबा बोले- गोविंद सिंह तो मेरे लाड़ले हैं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 26 फरवरी 2022। भिंड में मिर्ची बाबा को कांग्रेस के मंच से उतार दिया गया था। इस बात से मिर्ची बाबा नाराज थे। कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के खिलाफ तो उन्होंने मोर्चा खोल दिया था। गोविंद सिंह भी मिर्ची बाबा को लेकर गुस्से में बयान दे रहे थे। अब पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने दोनों के बीच मध्यस्थता करा दी है। मिर्ची बाा ने कहा कि गोविंद सिंह ने सनातन धर्म और दलितों का अपमान किया है। सुलह होने के बाद बोले कि गोविंद सिंह मेरे लाड़ले, हम गोमाता की लड़ाई लड़ते रहेंगे।  

पीसी शर्मा ने गोविंद सिंह और मिर्ची बाबा की अपने निवास पर मुलाकात कराई। मिर्ची बाबा ने मीडिया से कहा कि मंच पर व्यवस्थाओं का विषय था। आज हम लोग चर्चा के लिए साथ बैठे हैं। गोविंद सिंह मेरे लाडले है और मेरे प्रति स्नेह रखते है। उन्होंने कहा कि मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रोटोकॉल तय था। पीसी शर्मा, गोविंद सिंह और हम धर्म की लड़ाई लड़ते हैं। हम गोमाता की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे। वहीं, गोविंद सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने गलतफहमी पैदा कर दी थी। मैं संत महात्माओं का पूरा सम्मान करता हूं और करता रहूंगा। मेरा सनातन धर्म में पूरा विश्वास है। पांचवी कक्षा में पढ़ता था तब से हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र पढ़ता हूं। संत महात्माओं के बिना सनातन धर्म सुरक्षित नहीं है। मेरी और बाबा के बीच जो गलतफहमी थी, वह बातचीत से दूर हो गई।

Leave a Reply

Next Post

IND vs SL Playing 11: संजू सैमसन को मिलेगा एक और मौका? ऋतुराज सीरीज से बाहर, कुलदीप यादव की हो सकती है वापसी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 फरवरी 2022। भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (26 फरवरी) को धर्मशाला में खेला जाएगा। 24 फरवरी को लखनऊ में खेले गए पहले टी20 में 62 रनों की धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल