करण की शादी की तारीख का हुआ खुलासा, इस दिन गर्लफ्रेंड द्रिशा संग सात फेरे लेंगे सनी देओल के लाडले

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मई 2023। बॉलवुड अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि उन्होंने गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या के साथ सगाई कर ली है और जून के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर के बाद से फैंस उनकी शादी से जुड़ी जानकारी पाने के लिए उत्साहित हो गए थे। वहीं, अब करण की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कि सनी देओल के लाडले घोड़ी कब चढ़ेंगे।

देओल परिवार अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक करना पसंद नहीं करते, जिस कारण वह अपने पारिवारिक समारोह भी निजी तरीके से करते हैं। करण की सगाई भी केवल परिवार के लोगों की मौजूदगी में हुई थी और अब देओल परिवार शादी को लेकर भी यही योजना बना रहा है। शादी की तारीख और रस्मों को लेकर देओल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि द्रिशा और करण की शादी की रस्में 16 जून से शुरू हो जाएंगी और 18 जून को करण के सिर सेहरा भी सज जाएगा। कहा जा रहा है कि यह प्राइवेट शादी होगी, जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा के साथ मुंबई में ही सात फेरे लेंगे। वह दोनों एक दूसरे को बीते छह साल से डेट कर रहे हैं। अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

वहीं, करण की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म का डायरेक्शन खुद सनी देओल ने किया था। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। वहीं, सनी देओल की बात करें तो उनकी फिल्म ‘गदर 2’ अगस्त में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Next Post

ममता की छवि खराब करना चाहती हैं कांग्रेस, सीपीआई अभिषेक बनर्जी बोले- केंद्र नहीं दे रहा पैसे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 07 मई 2023। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और सीपीआई (एम) हमेशा ममता बनर्जी को बुरा दिखाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां भाजपा के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलतीं। एक जनसभा के दौरान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल