ममता की छवि खराब करना चाहती हैं कांग्रेस, सीपीआई अभिषेक बनर्जी बोले- केंद्र नहीं दे रहा पैसे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 07 मई 2023। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और सीपीआई (एम) हमेशा ममता बनर्जी को बुरा दिखाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां भाजपा के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलतीं। एक जनसभा के दौरान अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल के हिस्से के पैसे नहीं देने के मुद्दे पर तीखी आलोचना की। 

मुर्शिदाबाद के रानीनगर इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी नेता ने कहा कि ‘कांग्रेस और सीपीआई (एम) भाजपा के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलतीं और ना ही दोनों पार्टियां पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव पर ही कुछ बोलती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के लोगों के 100 दिन के काम का पैसा कई महीनों से नहीं दे रही है लेकिन कोई कांग्रेस नेता, जिनमें अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं, केंद्र सरकार को एक पत्र नहीं लिख रहे हैं।’

कांग्रेस, सीपीआई को घेरा
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ‘मैं बहरामपुर सांसद चौधरी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने केंद्र के सामने ये मुद्दा उठाया है? क्या किसी सीपीआई (एम) के नेता ने यह मुद्दा उठाया या कुछ बोले? बता दें कि 25 अप्रैल से अभिषेक बनर्जी राज्य में अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। टीएमसी नेता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बंगाल के 100 दिनों के काम के करीब सात हजार करोड़ रुपए नहीं दिए हैं। जिससे राज्य के 11.33 लाख गरीब लोगों को उनके हक का पैसा नहीं मिल रहा है लेकिन सीपीआई या कांग्रेस ने इसकी कोई आलोचना नहीं की।’

हाल ही में पूर्वी मेदिनीपुर जिले में एक कार ने युवक को टक्कर मार दी थी। यह कार भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले की कार थी। अभिषेक बनर्जी ने इसे लेकर भाजपा नेता पर तंज कसा और कहा कि ‘एक भाजपा नेता की कार ने एक युवक को कुचल दिया लेकिन पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया।’

Leave a Reply

Next Post

तिहाड़ की सिक्योरिटी होगी 'टाइट', क्यूआरटी की होगी तैनाती, मिलेंगे हेलमेट, बुलेटप्रूफ जैकेट और चिली पाउडर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मई 2023। हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में 19 दिन के भीतर एक के बाद एक गैंगवार की दो घटनाओं में दो कैदियों की मौत हो चुकी है. कुछ दिन के भीतर ही हुई गैंगवार की इन घटनाओं के बाद जेल प्रशासन में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक