SHILPA SHETTY का पॉप स्टार वाला अंदाज़ आपने देखा नहीं होगा, नए वीडियो में रेहाना के अवतार में दिखीं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) अपने स्टाइल के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। शिल्पा काम के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। कभी अपने डांस वीडियो तो कभी फिटनेस वीडियो के जरिए सुर्खियां बटोरती हैं। शिल्पा शेट्टी का फिर से एक वीडियो (Shilpa Shetty Video) सामने आया है, जिसमें वो बिलकुल ही अलग अवतार में नजर आ रही हैं।

दरअसल शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर प्लेटफॉर्म्स पर एक नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा पार्टी के मूड में नजर आ  रही हैं। वीडियो में शिल्पा का  अंदाज ही बदला हुआ नजर आ रहा है। शिल्पा एकदम नए और अनोखे अंदाज में दिखाई दे रही हैं और उनका यह नया नवेला अंदाज फैन्स को खूब पसंद भी आ रहा है। लेकिन आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि वीडियो में सब कुछ जैसा दिख रहा हैं, वैसा हैं नहीं क्योंकि इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी नजर तो बेशक आ रही हैं, लेकिन यह वीडियो पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) का है।   

शिल्पा ने वीडियो के साथ कैप्शन भी बेहद मजेदार लिखा है – फ्राइडे नाईट के लिए उम्मीदें।अगर आप इसी के लिए यहां आये हो। शिल्पा ने कई हैशटैग भी इस्तेमाल किये जिसमें #ShilpaKaFuntra #FridayNight #friyay #weekendvibes #goodvibesonly शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने रिहाना (Rihanna) के सॉन्ग की लाइंस भी लिखी हैं। शिल्पा के लेटेस्ट वीडियो पर फैन्स भी जंकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। शिल्पा के लेटेस्ट वीडियो पर फैन्स भी लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। शिल्पा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

बताते चलें कि यह वीडियो रिहाना के सुपरहिट सॉन्ग ‘दिस इज व्हाट यू केम फॉर (The Is What You Came For)’ का है, जिसपर शिल्पा का चेहरा नजर आ रहा है। रिहाना का यह सुपरहिट सॉन्ग 2016 में रिलीज हुआ था।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो शिल्पा बॉलीवुड में फिर से कमबैक करने को पूरी तरह से तैयार हैं। शिल्पा शेट्टी  की आगामी फिल्म ‘हंगामा 2’ (Hungama 2) है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी एक्टर परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ नजर  आएँगी। इसके अलावा वो जल्द ही फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और सिंगर शर्ले सेतिया मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली है।  

Leave a Reply

Next Post

आदिवासियों पर दर्ज प्रकरण वापसी में स्पीडी ट्रायल चलाने के निर्देश

शेयर करेडीजीपी डीएम अवस्थी ने आदिवासियों पर दर्ज प्रकरण वापसी पर ली समीक्षा बैठक इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 29 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज यहां पुलिस मुख्यालय में आदिवासियों पर दर्ज प्रकरण वापसी पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रकरण […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही