‘केबीसी’ होस्ट को लेकर सौरव गांगुली से अमिताभ ने किया मजाक, सुनकर लोटपोट हुए वीरेंद्र सहवाग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 सितम्बर 2021। अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पित 13 में एक नया  सेगमेंट शुरु हुआ है। इस सेगमेंट का नाम है ‘शानदार शुक्रवार’। इस सेगमेंट के पहले मेहमान पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली बने। शो का एक प्रोमो जारी किया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन इन दोनों क्रिकेट दिग्गजों का शानदार स्वागत करते हुए दिख रहे हैं। 

अमिताभ बच्चन ने किया शानदार स्वागत

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन कहे हैं कि दोनों का स्वागत करते हुए कहते हैं कि बहुत-बहुत धन्यवाद आप दोनों ने यहां आए, हमे अनुमति दी बुलाने की । इस पर सौरव गांगुली कहते हैं – अनुमति की बात नही हैं, हमें कहा गया अमिताभ साब बुला रहे हैं तो हम चले आए। आपके नाम पर हम कहीं से भी आ जाएं। 

सौरव-वीरेन्द्र ने किया कई मजेदार खुलासे

वीडियो में आगे अमिताभ मजे लेते हुए सौरव से कहते हैं कि हमने सुना है कि आप लोगों को वेट करवाते हैं। सौरव कुछ नहीं समझ पाते इस पर विरेंद्र कहते हैं कि सर 2001 में स्टीव वॉ को वेट करवाने की बात कर रहे हैं। इसके बाद सौरव ट्रॉस इंतजार कराने के पीछे की कहानी का खुलासा किया। सौरव कहते हैं कि सच कहूं तो पहली बार ब्लेजर की वजह से वेट करवाया था। 

हमारी जॉब खतरे में हैं!

वीडियो में अमिताभ बताते हैं कि बंगाल में सौरव केबीसी को होस्ट करते हैं। वह कहते हैं देखिए मेरा जॉब खतरें में न आ जाए। प्रोमो में वीडियो सौरव-वीरेन्द्र ने और भी मजेदार खुलासा किया है। दोनों एक-दूसरे की टांग खींचते हुए दिख रहे है। गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली का ‘केबीसी 13’ का ये एपिसोड आज 3 सितंबर को  सोनी टीवी दिखाया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

आदिवासी उत्पाद बेचकर कला, संस्कृति को बढ़ावा दे रही ‘चला अखरा खोरहा’ संस्था

शेयर करेसंस्था झारखंड के बाहर छत्तीसगढ़, असम और भूटान में भी इन वस्तुओं की डिलीवरी कर चुकी है इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 03 सितम्बर 2021। झारखंड के रांची स्थित पावा टोली गांव में ‘चाला अखरा खोरहा’ नाम की सोसायटी आदिवासी उत्पादों को बेचने वाला स्टोर चलाकर आदिवासी कला और संस्कृति […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही