मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्वीडन दूतावास के उप मिशन प्रमुख ने की मुलाकात

indiareporterlive
शेयर करे

स्वास्थ्य, उद्योग और वन सहित विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ और स्वीडन के के मध्य परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर किया विचार-विमर्श

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, गौठान, मोबाइल क्लीनिक सहित विभिन्न योजनाओं को सराहा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 27 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में स्वीडन दूतावास के उप मिशन प्रमुख (डिप्टी हेड ऑफ मिशन) गौतम भट्टाचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य, उद्योग और वन सहित विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ और स्वीडन के मध्य परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए श्री भट्टाचार्य का शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

चर्चा के दौरान श्री भट्टाचार्य ने छत्तीसगढ़ में गरीब बच्चों के लिए संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, सुराजी गांव योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे गौठानों और उद्योगों को बढ़ावा देने सहित छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की सराहना की। श्री भट्टाचार्य ने बताया कि छत्तीसगढ़ में निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में साझा सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करने के लिए स्वीडन के राजदूत छत्तीसगढ़ की यात्रा पर आएंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, वनोपजों और खनिज संपदा में वेल्यू एडीशन, महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित की जा रही राज्य सरकार की योजनाओं और नई उद्योग नीति की उन्हें विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने  स्वीडन द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सहयोग की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इसके लिए राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे स्वीडन के डिप्टी हेड ऑफ मिशन गौतम भट्टाचार्य ने फुण्डहर के गौठान का अवलोकन कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के तहत संचालित बी.पी. पुजारी स्कूल, स्वामी विवेकानंद सरोवर, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल क्लीनिक का अवलोकन भी किया था। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भट्टाचार्य ने इन योजनाओं की सराहना की।  

Leave a Reply

Next Post

बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिलने पर जमकर ट्रोल हुईं अलाया फ़र्नीचरवाला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी की अलाया फ़र्नीचरवाला ने ‘जवानी जानेमन’ से इंडस्ट्री में कदम रखे थे। फिल्म में अलाया फर्नीचरवाला ने सैफ अली खान और तब्बू की बेटी की भूमिका निभाई थी। अब हाल ही में,  इस फिल्म के लिए अलाया को फिल्मफेयर बेस्‍ट डेब्‍यू […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर