चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर नगर निगम प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। शहर के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक आठ स्थित बीएसयूपी खालबाड़ा में लगातार चार दिनों तक सफाई कार्य बंद रखने पर अनुबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निगम प्रशासन ने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार ठेका निरस्त करने की चेतावनी भी दी है।

जानकारी के अनुसार, बीएसयूपी खालबाड़ा में ठेकेदार द्वारा 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक लगातार चार दिनों तक सफाई संबंधी कार्य बंद रखा गया। बिना पूर्व अनुमति और सूचना के सफाई कार्य बंद किए जाने से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव ने ठेकेदार को उनके समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तत्काल सफाई कार्य शुरू करने और अगले 24 घंटे के भीतर सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को कहा गया है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ठेकेदार का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है या निर्धारित समय में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होता है, तो नियमानुसार ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। जनहित को ध्यान में रखते हुए फिलहाल ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

 

Leave a Reply

Next Post

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश

शेयर करेसीने पर चोट के निशान से मचा हड़कंप इंडिया रिपोर्टर लाइव रायगढ़, 24 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सीने पर चोट के निशान मिलने की […]

You May Like

तिलक वर्मा ने हारा हुआ मैच जिताया....|....शरीर में इस मिनरल की कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी, हार्ट भी पड़ सकता है कमजोर....|....कबीरधाम के 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी तैयारियां, 37 नए केंद्र भी शामिल....|....ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश....|....चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना....|....एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें....|....किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा....|....जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया'....|....500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी