सिलिंडर लीक से घर में लगी आग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलूरू, 03 अक्टूबर 2026। बंगलूरू के नयनदहल्ली इलाके में शनिवार सुबह एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होने के बाद घर में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय परिवार के सदस्य खाना बना रहे थे। हादसा विनायक लेआउट स्थित किराये के मकान में हुआ। परिवार मूल रूप से रायचूर का रहने वाला है और बंगलूरू में किराये के घर में रह रहा था।

चार बच्चों समेत छह लोग घायल
पुलिस ने घायलों की पहचान करिलिंगप्पा (40), उनकी पत्नी लक्ष्मम्मा (42), चैतरा (11), बसवा (9) और तीन वर्षीय जुड़वां बहनों गीता और गिरिजा के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक होने के बाद अचानक आग भड़क गई और परिवार के सभी छह सदस्य इसकी चपेट में आ गए। आग में उन्हें झुलसने की चोटें आई हैं।

अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे की सूचना मिलने के बाद चंद्रा लेआउट पुलिस थाने के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि एलपीजी रिसाव किस वजह से हुआ और आग कैसे भड़की।

Leave a Reply

Next Post

फ्लाईदुबई हमले में नया खुलासा: यूएई ने बताया आतंकवादी हमला

शेयर करेसह-पायलट ने कैसे किया था कैप्टन स्मित पर वार? इंडिया रिपोर्टर लाइव दुबई, 03 अक्टूबर 2026। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में अचानक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने विमान में सवार 174 लोगों की जान खतरे में डाल दी। 30 सितंबर को उड़ान के दौरान कॉकपिट […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल