अब जिद्दी बीपी पर लगेगी लगाम

Indiareporter Live
शेयर करे

दिल और किडनी की सुरक्षा की नई पहल

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 25 फरवरी 2026। मुंबई के परेल स्थित ग्लेनेईगल्स अस्पताल ने मेडट्रॉनिक इंडिया के साथ मिलकर रीनल डिनर्वेशन थेरेपी सेंटर की शुरुआत की है। यह केंद्र खास तौर पर उन मरीजों के लिए समर्पित है, जिनका ब्लड प्रेशर कई दवाइयों के बावजूद नियंत्रित नहीं हो पाता, जिसे रेज़िस्टेंट हाइपरटेंशन कहा जाता है। नई और आधुनिक तकनीक से लैस इस सेंटर में हर मरीज की विस्तृत जांच की जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टर दवाइयों की समीक्षा कर जरूरत के अनुसार बदलाव करेंगे और यदि आवश्यक हुआ तो रीनल डिनर्वेशन थेरेपी का विकल्प अपनाया जाएगा। लक्ष्य सिर्फ बीपी को कम करना नहीं, बल्कि हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेल होने जैसे गंभीर जोखिमों को घटाना है। डायरेक्टर व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राहुल गुप्ता कहते हैं, “रेज़िस्टेंट हाइपरटेंशन अक्सर बिना लक्षण के होता है, लेकिन इसके परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं। रीनल डिनर्वेशन थेरेपी ऐसे मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण है।” वहीं नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. भारत शाह का कहना है, “अनियंत्रित बीपी लंबे समय में किडनी को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। सही समय पर हस्तक्षेप बेहद जरूरी है।

सीईओ डॉ. बिपिन चेवाले के अनुसार, “मरीज-केंद्रित देखभाल और नियमित फॉलो-अप ही लंबे समय तक बीपी नियंत्रण की कुंजी है।” मेडट्रॉनिक इंडिया के एमडी मंदीप सिंह कुमार जोड़ते हैं, “जागरूकता और आधुनिक उपचार पद्धति से ही रेज़िस्टेंट हाइपरटेंशन पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। तनाव, गलत खानपान और निष्क्रिय जीवनशैली के इस दौर में यह पहल मुंबईवासियों के लिए दिल और किडनी की सेहत को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

यादव समाज का महासम्मेलन सम्पन्न हुआ

शेयर करे13 जोड़ो का आदर्श विवाह परिचय सम्मेलन के लिए समाज ने दिया मंच इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 25 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन, आदर्श विवाह, प्रतिभावान छात्र-छात्रा के सम्मान एवं संस्कृति कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 09 बजे तक हुआ। महानगर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण