छत्तीसगढ़ में अभी लॉकडाउन नहीं, स्कूल कॉलेज आंगनबाड़ी केंद्र होंगे बंद, ऑनलाइन होगी सभी परीक्षाएं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 21 मार्च 2021।  प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों को फिर बंद करने का फैसला किया है। स्कूलों-कॉलेजों की कक्षाएं और परीक्षाएं भी अब ऑनलाइन ही कराई जाएंगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक उपायों को सख्ती से लागू करने पर भी जाेर दिया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज एक उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना के हालात की समीक्षा हुई। इस बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी को बंद करने का फैसला किया गया है। कक्षाएं और परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराई जाएंगी। हालांकि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि अभी परीक्षाओं को लेकर कोई स्पष्ट फैसला नहीं हुआ है। बोर्ड और दूसरी परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी। उनके लिए जैसा कार्यक्रम जारी किया गया है, उसी के अनुरूप आयोजित की जाएंगी। बताया जा रहा है कि जल्दी ही इसके लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा।

बैठक में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बचाव के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जगह मास्क के उपयोग और शारीरिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करवाने को कहा है। उन्होंने कोविड संक्रमितों की पहचान के लिए जांच की संख्या बढ़ाने को कहा। संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सभी कोविड अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटरों में आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों के साथ ही अन्य सभी सेवाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था रखने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 साल से अधिक के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के बीमार लोगों के टीकाकरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

होली और सार्वजनिक आयोजनों के लिए अलग से गाइडलाइन

होली पर्व के साथ ही शादी, अंत्येष्टि और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के संबंध में जल्दी ही गाइडलाइन जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन की की अध्यक्षता में गृह, स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पर्यटन और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों की समिति बनाई है। अगले दो दिनों में यह समिति बैठक कर इन आयोजनों के लिए दिशानिर्देश जारी करेगी।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में ममता पर पीएम मोदी का निशाना- दीदी,आप अपना पैर मेरे सिर पर रख सकती हैं, मुझे लात मार सकती हैं, लेकिन बंगाल के सपनों को लात नहीं मारने दूंगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी/बांकुड़ा 21 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम बौर पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर थे। उन्होंने सबसे पहले असम के बोकाखाट में जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद करीब चार बजे वे पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करने […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान