हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अतिरिक्त, प्रयोगशाला तथा कम्प्यूटर कक्ष निर्माण के लिए 74 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

राजनांदगांव 09 सितम्बर 2020। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने जिले के 6 हायर सेकेण्डरी शालाओं में 4 अतिरिक्त कक्ष, 4 प्रयोग शाला कक्ष और 2 कम्प्यूटर कक्ष निर्माण के लिए 74 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में एक प्रयोगशाला कक्ष निर्माण के लिए 7 लाख 63 हजार रूपए तथा एक कम्प्यूटर कक्ष निर्माण के लिए 6 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट स्कूल) राजनांदगांव में एक प्रयोग शाला निर्माण के लिए 7 लाख 63 हजार रूपए, डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव में एक प्रयोगशाला निर्माण के लिए 7 लाख 63 हजार रूपए तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (लोकल) एसडीएनपीएन राजनांदगांव में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख 26 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

छुरिया विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरिया में एक कम्प्यूटर कक्ष निर्माण के लिए 6 लाख 96 हजार रूपए तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ में 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख 26 हजार रूपए और एक प्रयोगशाला कक्ष निर्माण के लिए 7 लाख 63 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैम्पा शासी निकाय की प्रथम बैठक आयोजित की गई...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैम्पा शासी निकाय की प्रथम बैठक आयोजित की गई। वनमंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, वन विभाग के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं