भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून

Indiareporter Live
शेयर करे

जब कश्मीर की वादियों में लौटीं सादिया खतीब

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 02 अगस्त। चमकती फिल्मी दुनिया से दूर जब अभिनेत्री सादिया खतीब अपनी कश्मीरी जड़ों की ओर लौटती हैं, तो उनके चेहरे पर एक अलग ही सुकून नजर आता है। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह स्थित अपने पैतृक घर की यात्रा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें पहाड़ों, हरियाली और ताजी हवा के बीच बिताए उनके शांत पल दिखाई दिए।

एक गर्वित कश्मीरी और पहाड़ी बेटी के रूप में सादिया के लिए भद्रवाह महज एक खूबसूरत जगह नहीं, बल्कि उनकी पहचान और भावनात्मक जुड़ाव का हिस्सा है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि भद्रवाह लौटना उनके लिए “अपनी आत्मा के पास लौटने” जैसा है। पहाड़ों की खामोशी, ताजी हवा और प्राकृतिक नजारे उन्हें उनकी असली पहचान की याद दिलाते हैं।

सादिया की तस्वीरों में भद्रवाह की अनछुई खूबसूरती के साथ उनकी सादगी भी नजर आई। प्रशंसकों ने उनकी पोस्ट की जमकर तारीफ की और कहा कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही इस सफर की सबसे खूबसूरत बात है। सादिया की यह यात्रा याद दिलाती है कि जिंदगी की भागदौड़ के बीच असली सुकून अक्सर वहीं मिलता है, जहां हमारा दिल बसता है।

Leave a Reply

Next Post

धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस

शेयर करेधर्म स्वातंत्र्य विधेयक के बाद भी धर्मांतरण नहीं रोक पा रही है सरकार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 02 अगस्त 2026। धर्मांतरण के नाम पर संघ और भाजपा के लोग प्रदेश में भय आतंक फैलाना बंद करे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश भर से लगातार […]

You May Like

दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली वाला वीडियो हटाया....|....दिल-दिमाग दोनों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है नियमित व्यायाम....|....किमी एंटोनेली के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड....|....होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाका....|....सरगुजा संभाग के 819 हड़ताली पटवारियों को नोटिस....|....महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ की रायपुर में आज पेशी....|....उमरिया में आधी रात को सागौन तस्करी का भंडाफोड़....|....खातेगांव टीआई की पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति....|....गौवंश सड़कों पर भटकने मजबूर, गौधाम के नाम पर करोड़ों के अनुदान और घोषणाओं का हिसाब दे सरकार - कांग्रेस....|....एआई मिशन के नाम पर युवाओं को सपना नहीं, रोजगार का ठोस रोडमैप चाहिए - कांग्रेस