प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन बना रहीं 3 स्‍वदेशी कंपनियों के साथ की बात, दिए सुझाव

indiareporterlive
शेयर करे

पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का लगातार ले रहे हैं जायजा

पीएम की आज कोविड-19 वैक्सीन तैयार कर रही तीन टीम से हुई मुलाकात

बता दें कि दो दिन पहले भी पीएम ने तीन कंपनियों से कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लिया था

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 नवंबर 2020। दुनियाभर में कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले अहमदाबाद में Zydus Biotech Park, हैदराबाद में भारत भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा किया था और कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लिया था। पीएम मोदी आज वैक्सीन बना रही तीन अन्य कंपनियों की तीन टीमों से वर्चुअल बैठक की।

पीएम ने कंपनियों से मांगे सुझाव

जिनोवा बायोफार्मा, बायोलॉजिकल ई लिमिटेड और डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कोरोना के टीके की तैयारी पर चर्चा की। पीएम ने साथ ही कंपनियों से वैक्सीन के लिए नियामक को लेकर आइडिया भी मांगे। उन्होंने कहा कि कंपनियों को वैक्सीन के बारे में आम लोगों को सरल भाषा में समझाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करने चाहिए।

तीन कंपनियां जिनसे पीएम मोदी ने की चर्चा

जिनोवा बायोफार्मा
पुणे स्थित जिनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में जुटी हुई है। यह कंपनी मैसेंजर RNA के जरिए वैक्सीन बना रही है। कंपनी की माने तो यह मार्च तक कोविड-19 की वैक्सीन बना लेगी। अभी यह कंपनी ह्यूमन ट्रायल के दौर में नहीं पहुंची है लेकिन कंपनी के सीईओ संजय सिंह को उम्मीद है कि जल्द ही वह वैक्सीन पर बड़ी न्यूज देंगे।

बायोलॉजिकल ई लिमिटेड
अमेरिका के टेक्सास स्थित बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन (बीसीएम) ने कोविड-19 के सुरक्षित, प्रभावी और सस्ते टीके के विकास के लिये भारतीय दवा कंपनी बायोलॉजिकल-ई लिमिटेड (बीई) के साथ समझौता किया था। अभी कंपनी ने कोरोना वैक्सीन के फेज 1 और फेज 2 का शुरुआती ट्रायल शुरू कर दिया है। कंपनी मानवों पर इसका ट्रायल शुरू किया है। , बायोलॉजिकल ई लिमिटेड को बायलर में विकसित पुनः संयोजक प्रोटीन कोविड-19 टीके का लाइसेंस दिया गया है। कंपनी ने बायलर की तकनीक पर प्रारंभिक चर्चा के बाद बीसीएम वेंचर्स टीम के साथ लाइसेंस समझौता किया। वह टीके के विकास और व्यावसायीकरण के अपने पुराने अनुभव के दम पर इस लाइसेंस को आगे बढ़ाकर कोविड-19 टीका तैयार करेगी।

डॉ रेड्डी
रूसी कोरोना वैक्सीन Sputnik V की पहली खेप भारत आ गई है। हाल ही में फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज को रूसी कोरोना वैक्सीन के भारत में ह्यूमन ट्रायल की अनुमति मिली थी। रूस ने अगस्त में दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी को मंजूरी देकर दुनिया को चौंका दिया था। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने फार्मा कंपनी डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज को रूसी वैक्‍सीन के ट्रायल की इजाजत दी है। वैक्‍सीन का 1,400 लोगों पर फेज 3 ट्रायल किया जाएगा। यह वैक्‍सीन मॉस्‍को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने बनाई है। कहा जा रहा है कि मार्च 2021 तक स्पूतनिक वैक्सीन का अंतिम चरण का ट्रायल पूरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा - जिन्होंने किसानों के साथ छल किया वे ही अब किसानों में भ्रम फैला रहे

शेयर करेजब पुराने कानून ज्यों के त्यों बने हुए हैं, फिर पंजाब के कथित किसानों की बौखलाहट / बिलबिलाहट क्यों ? इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी 30 नवंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन के बीच आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसानों को खास तौर पर याद किया। पीएम ने अपने […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए