कटिहार गोलीकांड पर सियासी घमासान, भाजपा बोली- जांच ने नाम पर लीपापोती, राजद ने कहा- भाजपा की साजिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 28 जुलाई 2023। कटिहार में बिहार पुलिस की फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद सियासी घमासान जारी है। एक ओर भाजपा लगातार महागठबंधन सरकार पर हमला बोल रही है। वहीं दूसरी ओर राजद इसे भाजपा की साजिश बता रही है और जदयू, भाजपा नेताओं को होमवर्क करने की सलाह दे रही है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि कटिहार गोलीकांड मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। आखिर ऐसा क्या हुआ जो प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस को गोलियां बरसानी पड़ी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जांच के नाम पर लीपापोती करती है। सरकार अधिकारी को बचाने के लिए दिखावा करती है। मामले की न्यायिक जांच करने के जगह महागठबंधन के नेता भाजपा पर आरोप लगा झूठा प्रचार कर रहे हैं। 

राजद का पलटवार- भाजपा नेताओं ने भीड़ को उकसाया
वहीं राजद नेता भाई बीरेन्द्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं ने भीड़ जुटाकर उनको उकसाया गया है। भाजपा के बड़े नेताओं की प्लानिंग थी। भाजपा नेताओं ने लोगों को आक्रोशित कर पत्थरबाजी करवाया था। बिहार सरकार कटिहार गोलीकांड मामले की जांच करवा रही है।  वहीं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जदयू सत्तारुद्ध दल के नेताओं को सलाह देती है कि वह बयानबाजी से पहले होमवर्क जरूर कर लें। लो वोल्टेज के कारण लोगों को समस्या हुई थी। 25 जुलाई को बिजली नहीं रहने का आरोप गलत है। उस दिन महज डेढ़ घंटे से भी कम बिजली कटौती हुई।

सुशील मोदी बोले- बिजली नहीं मिलने से जनता आक्रोशित हो गई
इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पूरे बिहार में इस समय लोगों को 3-4 घंटे बिजली भी नहीं मिल रही…ऐसे में जनता आक्रोश में एकत्रित हो गई, पुलिस ने उनपर फायरिंग कर दी जिसमें 2 लोग मारे गए। इन लोगों के परिवारों को मुआवज़ा मिलना चाहिए और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद रोहित को याद आए पुराने दिन, 2011 के पहली बार हिटमैन के साथ हुआ ऐसा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जुलाई 2023। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार शुरुआत की है। उसने बारबाडोस में सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में टीम इंडिया ने कई प्रयोग किए। वेस्टइंडीज को 114 रन पर […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर