वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद रोहित को याद आए पुराने दिन, 2011 के पहली बार हिटमैन के साथ हुआ ऐसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जुलाई 2023। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार शुरुआत की है। उसने बारबाडोस में सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में टीम इंडिया ने कई प्रयोग किए। वेस्टइंडीज को 114 रन पर ऑलआउट करने के बाद उसने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया। कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करने के लिए नहीं उतरे। टीम इंडिया के पांच विकेट गिरे, लेकिन विराट कोहली को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

रोहित शर्मा सातवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 19 गेंद पर नाबाद 12 रन बनाए और मैच को समाप्त किया। रोहित ने 12 साल बाद वनडे में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी की। पिछली बार वह 15 जनवरी 2011 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस क्रम पर उतरे थे। तब हिटमैन ने नौ रन बनाए थे। उस मैच में भारत एक रन से जीता था। संयोग कि बात है कि उसी साल टीम इंडिया विश्व कप जीती थी। रोहित ने जनवरी में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी की थी और भारत अप्रैल में चैंपियन बना था। रोहित से जब सातवें नंबर पर उतरने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस क्रम पर बल्लेबाजी करके उन्हें डेब्यू के दिनों की याद आ गई। रोहित ने कहा, ”मैंने कभी नहीं सोचा था कि पिच इस तरह खेलेगी। पिच में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के लिए सब कुछ था। हमारे गेंदबाजों ने उन्हें (वेस्टइंडीज) उस स्कोर तक सीमित रखने में अच्छा प्रदर्शन किया। हम वनडे में उन खिलाड़ियों को मैच में पर्याप्त समय देना चाहते थे जो यहां आए हैं।”

रोहित ने आगे कहा, ”जब भी मौका मिलेगा हम प्रयोग करते रहेंगे। उन्हें 115 तक सीमित करने के बाद हम जानते थे कि कुछ खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस तरह के ज्यादा मौके मिलेंगे। मैंने भारत के लिए जब डेब्यू किया था तब सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करता था। मुझे उन दिनों की याद आ गई।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश में अमित शाह देंगे 'विकास' से जीत का मंत्र, रविवार को चुनावी रणनीति का शंखनाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 28 जुलाई 2023। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने का काम अपने हाथ में ले लिया है। बड़े नेताओं के साथ बंद कमरा बैठकों के बाद अब वह अपनी रणनीति जमीन पर उतारने के लिए दोबारा भोपाल […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक