टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर पार्थिव पटेल ने टीम इंडिया को चेताया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 सितंबर 2022। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 23 अक्टूबर को खेला जाना है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पिछले एक साल में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से एक जीता है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर टीम इंडिया को चेताया है। दोनों टीमों के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर यह मैच खेला जाना है। क्रिकबज पर पार्थिव पटेल ने कहा, ‘यह जरूरी है कि आप टूर्नामेंट जीत के साथ शुरू करें। यह 50 ओवर वर्ल्ड कप की तरह लंबे टूर्नामेंट्स नहीं होते हैं, जिसमें आपके पास एक हार के बाद वापसी का मौका होता है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में आप एक मैच गंवाते हैं और इसके बाद आपको अपने पूरे मेथड पर डाउट होने लगता है। टूर्नामेंट में वापसी का मौका बहुत कम हो जाता है। हम बात करते हैं कि कौन आईपीएल खेल कर आ रहा है, लेकिन वहां भी आपके पास 14 मैच होते हैं। यहां हमें कम से कम पाकिस्तान या दक्षिण अफ्रीका को तो हराना ही होगा।

उन्होंने आगे कहा, ‘यह पाकिस्तान के लिए भी सेम है। उनका माइंडसेट अब अलग होगा। पिछले टी20 वर्ल्ड कप की तरह वह टीम इंडिया को 10 विकेट से हराने के बारे में नहीं सोच रहे होंगे। एशिया कप में सुपर-4 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। उनके दिमाग में होगा कि वह इस टीम को हरा सकते हैं। पाकिस्तान का यह माइंडसेट टीम इंडिया के लिए बिल्कुल अलग तरह कै चैलेंज होगा।

Leave a Reply

Next Post

<strong>गुजरात में नई अक्षय ऊर्जा परियोजना के लिए यूपीएल और क्लीनमैक्स बने पार्टनर</strong>

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 सितंबर 2022। टिकाऊ कृषि समाधान के वैश्विक प्रदाता यूपीएल लिमिटेड (एनएसई: यूपीएल और बीएसई: 512070 एलएसई: यूपीएलएल) (‘यूपीएल’) ने आज मुंबई स्थित अक्षय ऊर्जा समाधान कंपनी क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस (‘क्लीनमैक्स’) के साथ भारत के गुजरात में एक हाइब्रिड सौर-पवन ऊर्जा ऊर्जा संयंत्र […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक