अमेरिका ने की भारत की तारीफ, कहा- कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत, हो रहा विकसित

Indiareporter Live
शेयर करे

न्यूयार्क 04 अप्रैल 2023। अमेरिका ने कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहे की भारत की जम कर तारीफ की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन  प्रशासन की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा विकसित हो रहा है। साथ ही उन्होंने ‘कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर’ (CDRI) के प्रस्ताव में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका की सराहना की।

दुनिया भर में आपदा की स्थिति से निपटने में भारत की सतत प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (USID ) की प्रशासक सामंथा पावर ने कहा कि यह देश का नेतृत्व ही था जिसने CDRI को इस दृढ़ विश्वास से तैयार करने में मदद की कि आपदा से निपटने के प्रयास तभी सफल होंगे जब केवल सरकार द्वारा नहीं बल्कि सभी के द्वारा इसमें योगदान दिया जाए।

कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर’ (CDRI) की शासन मंडल की बैठक में पावर ने कहा, ‘‘ जैसा कि हम सभी जानते हैं, यह भारत सरकार का नेतृत्व था जिसने इस गठबंधन को बनाने में मदद की इस दृढ़ विश्वास से कि आपदा से निपटने के प्रयास तभी सफल होंगे जब न केवल सरकारों द्वारा बल्कि सभी द्वारा इसे संचालित किया जाए।” उन्होंने कहा कि यूएसएआईडी समुदाय के लचीलेपन को एक वैश्विक लड़ाई बनाने के लिए और अधिक भागीदारों को शामिल करना जारी रखेगा।

Leave a Reply

Next Post

भारत में फिर तेजी से लौट रहा कोरोना: पिछले 24 घंटे में कोरोना से सात मरीजों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से सात मरीजों की मौत हुई है और कोरोना संक्रमण के 960 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 686 […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ