100 साल का सबसे बड़ा स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट है कोविड-19: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास

indiareporterlive
शेयर करे

मौजूदा समय में ग्रोथ आरबीआई की सबसे बड़ी प्राथमिकता: दास

कोरोनावायरस महामारी के कारण एनपीए बढ़ने का संकेत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 जुलाई 2020 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दांस ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 बीते 100 साल का सबसे बड़ा संकट है। इसका उत्पादन और नौकरियों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इससे मौजूदा वैश्विक ऑर्डर, ग्लोबल वैल्यू चेन और पूरी दुनिया में लेबर-कैपिटल मूवमेंट प्रभावित होगा।

आरबीआई की ओर से उठाए जा रहे कई कदम

एसबीआई की ओर से आयोजित ‘कोविड-19 का कारोबार और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव’ वर्चुअल कॉन्क्लेव में बोलते हुए दास ने कहा कि कोविड-19 के कारण पैदा हुए मौजूदा संकट से वित्तीय सिस्टम को बचाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। अर्थव्यवस्था में रिकवरी के लिए मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रोथ आरबीआई की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वित्तीय स्थिरता भी उतनी ही अहम है।

नई रिस्क का पता लगाने के लिए मैकेनिज्म बना रहे

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि महामारी की वजह से होने वाले जोखिम की पहचान के लिए ऑफसाइट सर्विलांस मैकेनिज्म को मजबूत किया जा रहा है। कोरोनावायरस के असर की वजह से एनपीए में बढ़ोतरी होगी और कैपिटल में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक की समस्या का समाधान करने के लिए आरबीआई सभी स्टेकहोल्डर्स से बातचीत कर रहा है। 

आरबीआई गवर्नर ने ये 6 बातें भी कहीं

1. वित्तीय सिस्टम में लचीलापन लाने और क्रेडिट फ्लो को सुनिश्चित करने के लिए पूंजी जुटाई जा रही है।

2. प्रतिबंधों में छूट के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था के सामान्य स्थिति की ओर लौटने के संकेत मिल रहे हैं।

3. तनावग्रस्त एसेट्स की समस्या दूर करने के लिए स्ट्रक्चर्ड मैकेनिज्म की आवश्यकता है। इसके लिए कानूनी सपोर्ट भी होना चाहिए।

4. भारतीय कंपनियां और उद्योग इस संकट में बेहतर रेस्पॉन्स दे रहे हैं।

5. आरबीआई ने फरवरी 2019 से अब तक रेपो रेट में 250 बेसिस पॉइंट की कटौती की। 

6. इस वर्ष रेपो रेट में अब तक 135 बेसिस पॉइंट की कटौती की।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, वॉट्सऐप और ईमेल के जरिए भेजे गए समन और नोटिस भी होंगे मान्य

शेयर करेसुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप, टेलिग्राम और ईमेल के जरिए समन/नोटिस भेजे जाने को दी सैंद्धांतिक मंजूरी कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि इनके जरिए भेजे गए नोटिस या समन कानूनी तौर पर मान्य इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 जुलाई 2020 अब कोर्ट की ओर से जारी नोटिस या […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं