‘देशभर में मनाया जाएगा राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह’; भुज में हो रही संघ की बैठक में हो रहा मंथन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कच्छ 06 नवंबर 2023। गुजरात में कच्छ जिले के भुज शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक रविवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबाले की मौजूदगी में शुरू हुई। बैठक में आधुनिक जीवनशैली और गो संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही 2024 में प्रस्तावित राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को पूरे देश में भव्य तरीके से मनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। 

संघ के मुताबिक, संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में पूरे गुजरात से 382 वरिष्ठ संघ नेता शामिल हुए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बैठक से पहले भागवत और संगठन के अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।

बैठक में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और देशभर में होने वाले इससे जुड़े कार्यक्रमों को भव्य बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। अयोध्या में राम जन्म भूमि मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अगले साल 22 जनवरी को प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पर जडेजा ने कसा तंज, कहा- दोपहर की तुलना में शाम में बल्लेबाजी करना आसान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 नवंबर 2023। वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत इस टूर्नामेंट के ग्रुप राउंड में लगातार आठवीं जीत दर्ज कर लिया है। कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक