दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पर जडेजा ने कसा तंज, कहा- दोपहर की तुलना में शाम में बल्लेबाजी करना आसान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 नवंबर 2023। वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत इस टूर्नामेंट के ग्रुप राउंड में लगातार आठवीं जीत दर्ज कर लिया है। कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के वनडे शतक की बराबरी भी कर ली। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उनके साथी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा उसे देखकर काफी खुश हुए। उन्होंने विराट की बल्लेबाजी की तारीफ करने के साथ दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पर तंज भी कसा। 

जडेजा ने की कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बताया कि शाम की तुलना में ईडन गार्डेन के पिच में गेंद अधिक टर्न कर रही थी। इस मैच में जडेजा ने 29 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ पांच विकेट भी चटकाए। जडेजा ने विराट कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, यह विराट के लिए बेहद खास होगा। एक समय में यह पिच थोड़ा कठिन था। ऐसा लग रहा था कि 260-270 तक बन सकता है। उनके स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की और विराट ने स्ट्राइक रोटेट की। जब आप स्ट्राइक रोटेट करते हैं और नाबाद रहते हैं तो इसके लिए बहुत प्रयास की आवश्यकता होती है। जब उन्होंने गेंदबाजी की, तो ट्रैक से अधिक टर्न मिल रहा था और विकेट में उछाल नहीं था। लेकिन अगर आप मेरी राय लेगें तो दोपहर की तुलना में शाम में इस पिच पर बल्लेबाजी करना ज्यादा आसान था। दोपहर के समय यहां टर्नर धीमी थी और ऐसे में आप बड़े शॉट नहीं खेल सकते हैं। विराट ने जिस तरह से स्पिनरों को खेला उसका श्रेय उन्हें जाता है। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 327 रनों का लक्ष्य रखा था। विराट ने 121 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 83 के स्कोर पर ही सिमट गई। जडेजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड से 12 नवंबर को होने वाला है। 

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता कानून की धारा 6A की वैधता पर सुनवाई पांच दिसंबर तक स्थगित की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 नवंबर 2023। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह असम में अवैध प्रवासियों से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की संवैधानिक वैधता पर विचार करने के लिए पांच दिसंबर को सुनवाई करेगा। नागरिकता अधिनियम में धारा 6ए को असम समझौते […]

You May Like

अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे