पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 जुलाई 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। पीएम मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय मुद्दों पर जानकारी दी। पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलने के लिए सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच करीब आधे घंटे तक बैठक हुई। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति के बीच कई राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी दो दिन पहले ही लद्दाख से लौटे हैं। वहां उन्होंने गलवां घाटी में घायल हुए सैनिकों से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने सीमा के हालात का जायजा लेने के बाद सैनिकों को संबोधित भी किया था। बता दें कि सीमा पर चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन : किसानों से चर्चा कर खेती किसानी की तैयारी की जानकारी ली

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 06 जुलाई 2020। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के गावों का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से चर्चा कर खेती किसानी की तैयारी की […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग