मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन : किसानों से चर्चा कर खेती किसानी की तैयारी की जानकारी ली

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 06 जुलाई 2020। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के गावों का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से चर्चा कर खेती किसानी की तैयारी की जानकारी ली और नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु ग्रामीणों को मास्क वितरण किया।

विकास कार्यों के भूमिपूजन में ग्राम परसाडीह (ज) में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण, सहकारी समिति भवन के सामने सीमेंटीकरण, ग्राम अछोली में शासकीय हाईस्कूल में अहाता निर्माण,सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम चिखली में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम कोड़ेकसा में शासकीय हाईस्कूूल में अहाता निर्माण, ग्राम खड़बत्तर में शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और ग्राम गोटीटोला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने किसानों से धान बुवाई की प्रगति, खाद-बीज सहित अन्य सामग्रियों की उपलब्धता की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि खाद-बीज की कोई समस्या नहीं है। श्रीमती भेंडिया ने किसानों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को अरहर बीज मिनीकिट उपलब्ध कराया जा रहा है, अपने खेतों के मेड़ में अरहर लगाएं। उन्होंने किसानों को कोदो, कुटकी तथा मक्का की फसल लेने के साथ वृक्षारोपण के लिए भी प्रेरित किया। श्रीमती भेंड़िया ने किसानों से कहा कि नामंातरण, सीमंाकन तथा राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों से अवगत कराएं। किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों सहित जिलास्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

गृह मंत्री ने अपने निवास परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 6 जुलाई 2020। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्री साहू ने अपने निवास परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। भगवान शिव की आराधना के लिए आज से शुरू […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक