गृह मंत्री ने अपने निवास परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 6 जुलाई 2020। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास परिसर में पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्री साहू ने अपने निवास परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। भगवान शिव की आराधना के लिए आज से शुरू हुए पवित्र महीना सावन के प्रथम सोमवार को विशेष महत्व के रुद्राक्ष पौधे का रोपण करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। गृह मंत्री श्री साहू के साथ खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने भी रुद्राक्ष पौधे का रोपण किया। इसके अलावा मंत्री निवास परिसर में मुनगा, आम, नीम एवं अन्य प्रजाति के पौधों का भी रोपण किया गया। मंत्री श्री साहू ने कहा कि अभी बारिश का मौसम है जो कि पौधा लगाने के लिए काफी उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और हरा भरा छत्तीसगढ़ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

21 जुलाई से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा, सिर्फ 10 हजार श्रद्धालुओं को इजाजत

शेयर करेसिर्फ बालटाल रूट से हो सकती है अमरनाथ यात्रा एक दिन में सिर्फ 500 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 06 जुलाई 2020। 21 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो सकती है. खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू होने […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग