21 जुलाई से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा, सिर्फ 10 हजार श्रद्धालुओं को इजाजत

indiareporterlive
शेयर करे

सिर्फ बालटाल रूट से हो सकती है अमरनाथ यात्रा

एक दिन में सिर्फ 500 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 06 जुलाई 2020। 21 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो सकती है. खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ 10,000 श्रद्धालुओं को यात्रा करने की इजाजत मिलेगी. इसके मद्देनजर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस बार सिर्फ बालटाल रुट से अमरनाथ यात्रा होगी. हेलीकॉप्टर से यात्रा पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, एक दिन में गुफा तक 500 श्रद्धालुओं को ही जाने की इजाजत मिलेगी. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं कोरोना की जांच करानी होगी.

जब तक श्रद्धालुओं की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती, उन्हें क्वारनटीन सेंटर में रहना होगा. 55 साल के कम आयु के भक्तों को ही अनुमति देने पर विचार चल रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था हो सकती है. बताया जा रहा है कि करीब 2 सप्ताह की अमरनाथ यात्रा होगी यानी यात्रा 3 अगस्त तक चलेगी.

सूत्रों के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का कठुआ के लखनपुर में टेस्ट होगा. साथ ही बुजुर्ग लोगों को यात्रा पर जाने से रोका जा सकता है. लखनपुर में आने वाले भक्तों के टेस्ट, रहन-सहन और खाने-पीने की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है ।

इस बीच जम्मू में अमरनाथ यात्रा के बेस कैम्प ‘यात्री निवास भवन’ को क्वारनटीन सेंटर में तब्दील कर दिया गया था, जिसको अब तीर्थयात्रियों के लिए तैयार किया जाएगा. प्रशासन ने यात्री निवास भवन को पूरी तरह से सैनिटाइज करने और तीर्थयात्रियों के ठहरने लायक बनाने के निर्देश दिए हैं.

जम्मू सिटी के डिप्टी मेयर पुरनिया शर्मा ने बताया कि जम्मू म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (JMC) से यात्री निवास भवन को सैनिटाइज और साफ-सुथरा करने के लिए कहा गया है. हमारे कर्मचारी अमरनाथ तीर्थयात्रा खत्म होने तक 24 घंटे ड्यूटी पर होंगे।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री डॉ. डहरिया ने नवनिर्मित जवाहर बाजार में 14 व्यापारियों को सौंपी मालिकाना हक की चाबी : जर्जर दुकानों को तोड़कर बनाया गया है आकर्षक बाजार

शेयर करेद्वितीय और तृतीय तल में भी बनेगा का सुंदर व मॉडल मार्केट इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 6 जुलाई 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां मालवीय रोड स्थित नवीन जवाहर बाजार में 14 व्यापारियों को मालिकाना हक का चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई और […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़