विरोध के बीच भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज, कुकी-जो समुदाय ने भी किया बाड़बंदी का विरोध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 15 दिसंबर 2024। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मणिपुर के तैंग्नोपॉल जिले में मोरेह कस्बे के नजदीक भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि काम को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। भारत और म्यांमार 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं, जिनमें 398 किमी मणिपुर में है। परियोजना का काम बीआरओ की विंग सेवक की ओर से किया जा रहा है।

भारत-म्यांमार सीमा पर मात्र 10 किमी की बाड़बंदी
विंग सेवक नगालैंड और मणिपुर में सड़क निर्माण की देखभाल भी कर रहा है। मोरेह के पास भारत-म्यांमार सीमा पर केवल 10 किमी की बाड़बंदी की गई है। दरअसल भारत-म्यांमार सीमा हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए बदनाम है। इस परियोजना को 31,000 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़बंदी का जिले में कुकी-जो समुदाय के प्रभाव वाले नागरिक समाज संगठन विरोध करते रहे हैं। इससे पहले, नगालैंड पीपुल्स फ्रंट(एनपीएफ) की मणिपुर इकाई ने भी भारत और म्यांमार के बीच सीमा पर बाड़बंदी निर्माण का विरोध किया था, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जो नगा समुदाय बसे हुए हैं।

एसएससी सीजीएल-1 में पास हुए दो छात्र
पूर्वोत्तर में भारतीय सेना की ओर से युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का अब असर दिखने लगा है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दो छात्रों, दैहरी खोझियो और जॉर्ज लुनी ने भारतीय सेना से मार्गदर्शन के बाद स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी सीजीएल) परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लिया है। सफलता पाने के बाद विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी की लहर है। सेना मान रही है कि इन दोनों की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Next Post

'राहुल गांधी की प्रेरणा का स्त्रोत विदेश है', केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कांग्रेस नेता पर तंज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 दिसंबर 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुद्दों को उठाने की राहुल गांधी की प्रेरणा का स्त्रोत विदेश है। जब भी संसद का सत्र होता है तो राहुल गांधी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां