भारत-फ्रांस ने शुरू की रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता, 10 उपग्रह विकसित करने का बनाया प्लान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जून 2023। फ्रांस की राजधानी पेरिस में  सोमवार को भारत-फ्रांस रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता आयोजित की गई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने किया। फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व वहां की यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय में महासचिव ऐनी मैरी डेस्कोट्स ने किया। मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि  दोनों देशों के बीच छह दशक पुराना संबंध उपग्रह प्रक्षेपण तकनीक, अनुसंधान, परिचालन प्रयोगों, नवाचार और गहरे अंतरिक्ष में खोज के लिए साझेदारी जैसे क्षेत्रों में सहयोग तक फैला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और फ्रांस के राष्ट्रीय अंतरिक्ष अध्ययन केंद्र (CNES ) अंतरिक्ष चिकित्सा, अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य की निगरानी, जीवन सहायता, विकिरण सुरक्षा, अंतरिक्ष मलबा से सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वच्छता प्रणाली जैसे क्षेत्रों में साझेदारी कर रहे हैं। दोनों देश हिंद महासागर में समुद्री यातायात प्रबंधन की निगरानी के लिए आठ से 10 उपग्रह विकसित करने की योजना बना रहे हैं।

 इस महीने की शुरुआत में सीएनईएस के अध्यक्ष फिलिप बैप्टिस्ट ने अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के संभावित क्षेत्रों का पता लगाने, ज्ञान साझा करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय का दौरा किया था। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ के साथ बैपटिस्ट ने दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच छह दशकों के सहयोग को याद किया और इसे आगे बढ़ाने और वर्तमान अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र में चुनौतियों और अवसरों को संबोधित करने के लिए अपनी गहरी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। सोमनाथ ने बैपटिस्ट को भारत द्वारा शुरू किए गए अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों से उभरने वाले परिणामों और फ्रांस में उद्योगों की बढ़ती भागीदारी के आह्वान के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की जांच के वास्ते परीक्षण यात्रा की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव उधमपुर 28 जून 2023। वार्षिक अमरनाथ प्रारंभ होने के दो दिन पूर्व सुरक्षा तथा अन्य इंतजामों का जायजा लेने के लिए बुधवार को जम्मू से बनिहाल तक परीक्षण यात्रा आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने सुरक्षा वाहनों के काफिले की अगुवाई करते हुए […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर