नागा नागरिकों के अपहरण मामले में चार गिरफ्तार, पुलिस और सीआरपीएफ को संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 26 मई 2026। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में छह नागा नागरिकों के अपहरण में शमिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें कथित तौर पर अभी भी बंधक बनाकर रखा गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने सोमवार को पी मोल्डिंग और लेइलोन वाइफेई अंतर-ग्राम सड़क के बीच के इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 51 वर्षीय थांगखोमांग खोंगसाई, 40 वर्षीय सेखोलेट खोंगसाई, 27 वर्षीय लुनमिनथांग डिमंगेल और कामगौलाल खोंगसाई के रूप में की गई।

कई गतिविधियों में शामिल होने का संदेह
पुलिस ने बताया कि चारों के जिले में सक्रिय सशस्त्र ग्राम स्वयंसेवी समूहों के सक्रिय सदस्य होने का संदेह है। वह जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और हथियारों और गोला-बारूद के अवैध कब्जे जैसी असामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस के एक बयान में कहा गया है, ‘गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की छह लोगों के अपहरण में भूमिका संदिग्ध है और जांच के दौरान इसका पता लगाया जाएगा। बयान में यह भी कहा गया है कि आगे की जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?
तीन चर्च नेताओं की घात लगाकर हत्या किए जाने के कुछ घंटों बाद 13 मई को कांगपोकपी और सेनापति जिलों में सशस्त्र समूहों की ओर से कथित तौर पर कई लोगों का अपहरण कर उन्हें बंधक बना लिया गया। पुलिस ने बताया कि 31 लोगों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें 14 नागा, 16 कुकी और एक मैतेई शामिल हैं। हालांकि, छह नागा अभी भी लापता हैं। मणिपुर राज्य में कुकी जनजातियों की सर्वोच्च संस्था, कुकी इनपी मणिपुर ने दावा किया है कि समुदाय के 14 सदस्यों को नागा समूहों द्वारा बंधक बनाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

नशा विरोधी अभियान में बड़ा कदम: यो यो हनी सिंह और बीजेपी नेता तरुण चुघ की मुलाकात, युवाओं को नशे से बचाने का संकल्प

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 26 मई 2026। पंजाब में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत एक अहम पहल देखने को मिली है। प्रसिद्ध गायक Yo Yo Honey Singh (हिरदेश सिंह) ने इस मुहिम से जुड़कर युवाओं को नशे से दूर करने का समर्थन जताया है। इस दौरान उनकी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल